मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन करने के आरोप में सपा विधायक अबू आजमी समेत 45 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

by

मुंबई। महाराष्‍ट्र में कोरोनावायरस पॉजिटिव लोगों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा हैं। ऐसे में महाराष्‍ट्र के अन्‍य जिलों के अलावा मुंबई में लॉकडाउन को लेकर काफी सख्‍ती बरती जा रही हैं। महाराष्‍ट्र सरकार ने लॉकडाउन के नियमों को सख्‍ती से लागू करने का आदेश दिया हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां इस संकट की घड़ी में भी राजनीतिक पार्टियां राजनीति करने से बाज नही आ रही हैं।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xezkexoauyauirg0-1590770546.jpg.pagespeed.ic.Ru4pOnigtS.jpg

मालूम हो कि महाराष्ट्र में ऐसे ही एक मामले में समाजवादी पारटी के नेता अबू आजमी के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने इसी विरोध प्रदर्शन के चलते सपा विधायक अबू आजमी के अलावा 45 अन्य के खिलाफ COVID19 लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया है। एसपी नेता अबू आजमी के खिलाफ लेडी पुलिस ऑफिसर के साथ अभद्रता की , पुलिस के काम में बाधा उत्पन्न करने, मास्क न पहनने और लोगों को भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें बीते बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह नागपाड़ा जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि प्रवासियों को वहां बुलाया गया था। मालूम हो कि प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों के रद्द हो जाने के कारण पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया था। मामले पर नागपाड़ा पुलिस ने कहा कि प्रवासियों को समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसी बीच सपा विधायक आजमी भी वहां पहुंच गए और लोगों को इकट्ठा करके लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आजमी ने पुलिस के साथ गंदी भाषा इस्तेमाल किया। वहीं भाजपा नेता किरीट सोमैया ने विधायक अबू आजमी पर नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया था और आरोप लगाया था कि विधायक ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मॅट्रिमोनी में - निःशुल्क रजिस्टर करें !