https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-1-28.jpg

कोरोना अपडेटः Himachal में अब तक 10 नए मामले, 8 मरीज हुए ठीक

कांगड़ा और हमीरपुर के चार-चार लोग जीते कोरोना से जंग

शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पांच मामले कांगड़ा (Kangra) और पांच ही हमीरपुर (Hamirpur) से सामने आए हैं। वहीं, आज आठ मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कांगड़ा से चार और हमीरपुर से चार मरीज शामिल हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 291 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 201 हैं। 85 लोग ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-sample-1.jpg

कोरोना को लेकर नंबर वन पर चल रहे हमीरपुर जिला में 98 मामले हो गए हैं। इसमें 84 एक्टिव केस (Active Case) हैं। साथ ही 13 ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 74 है। एक्टिव केस 49 हैं। 24 मरीज ठीकु हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-sample-2.jpg

हिमाचल में आज अब तक 1498 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 505 नेगेटिव रहे हैं। 1498 की रिपोर्ट का इंतजार है। एक ही पॉजिटिव (Positive) पाया गया है। कांगड़ा के चार और हमीरपुर के पांच पॉजिटिव मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 33937 सैंपल (Sample) जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 32635 नेगेटिव आए हैं। 291 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। 1011 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 19 सैंपल कल के पेंडिंग हैं।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-sample-3.jpg

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/add.jpg