https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/plant-1-1.jpg

घर और दफ्तर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं ये पौधे, जरूर लगाएं

आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाने में होते हैं मददगार

स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन को बेहतर बनाने के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद आवश्यक है। आप एक खुश और संतुष्ट जीवन तभी जी सकते हैं जब आप जिस स्थान पर निवास करते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। सकारात्मक ऊर्जा (Positive energy) की जरूरत हम सभी को महसूस होती है और अपने आसपास सकारात्मकता बनाए रखने के लिए हम कई प्रयास भी करते हैं ताकि हमें पॉजिटिव माहौल मिल सके और सारी नेगेटिविटी हमसे मीलों दूर रहे। क्या आप जानते हैं कि पॉजिटिव माहौल बनाने में पौधे (Plants) भी आपकी मदद कर सकते हैं। हरियाली हमारे मन को भाती भी है और बहुत सुकून भी देती है लेकिन साथ ही साथ ये हरे-भरे पौधे हमारे आसपास के माहौल को खुशनुमा और सकारात्मक बनाने में भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में क्यों ना, आज ऐसे पौधों के बारे में जानें जो आपके घर-ऑफिस के माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।

ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा देने के साथ डेकोरेशन का भी काम करते हैं। पौधों का चयन आप बहुत सोच-समझ कर करते हैं, लेकिन अपने घर में रखे पौधों में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरा, तुलसी को जरूर शामिल करना चाहिए। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में बहुत ही मदद करते हैं। घर में इन पौधों को पूर्व व उत्तर दिशा में लगाने चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं अगर आप घर की दक्षिण दिशा में पेड़-पौधे लगाते है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ते है। इतना ही नही अगर आप घर में सजावट के लिए पौधे लगाना चाहते हैं तो उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते है। वहीं घर में अगर आप छोटा सा बगीचा बनाना चाहते है तो आप पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकती हैं। वहीं, फूल वाले पौधे या बेल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/plant-2.jpg

चमेलीः चमेली मुख्य रूप से सुंदर फूलों के लिए लगाया जाता है यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और रिश्तों में एक नया जुड़ाव लाने में भी मदद करता है। इसमें एक बहुत ही सुखद सुगंध है जो एक परेशान दिमाग को शांत कर सकती है और ऊर्जा को बढ़ाती है। यदि आप इसे दक्षिण की ओर वाली खिड़की के पास लगाते हैं तो यह पौधा सभी प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।

मनीप्लांटः घर के वातावरण को खुशनुमा और सकारात्मक बनाने में मनीप्लांट भी काफी सहयोगी साबित होता है। फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से माहौल काफी सुखद रहता है क्योंकि सारी नेगेटिविटी घर से बाहर निकल जाती है।

एलोवेराः एलोवेरा से शरीर को मिलने वाले फायदों और सुंदरता को बढ़ाने में इसके योगदान से आप भलीभांति परिचित हैं लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि एलोवेरा घर से नेगेटिव ऊर्जा को भी दूर कर देता है और जिस तरह इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में निखार आता है उसी तरह इसे घर में लगाने से आपके घर का माहौल भी सकारात्मक और खुशनुमा बनता जाता है।

तुलसीः प्राचीन काल से ही माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण पर आध्यात्मिक और उपचार प्रभाव पड़ता है। तुलसी के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वहीं पुरानी परंपरा के अनुसार घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना चाहिए। इतना ही नही बाल गोपाल को कभी भी तुलसी के बिना भोग नही लगाना चाहिए। तुलसी के पत्तों का रोज सेवन कर उसे पानी चढ़ाना चाहिए व शाम के समय उनके पास दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही ये पौधा ऑक्सीजन को छोड़ता है और कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को लेता है। इसे आप अपने घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व में रखें। तुलसी को एक महान एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी माना जाता है जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को साफ करता है और सकारात्मक ऊर्जा को छोड़ता है।

गुलमेहंदीः सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करने के लिए शरीर और मन का चुस्त-दुरुस्त होना भी जरुरी होता है और शरीर और मन की थकान को दूर करके ताज़गी लाने का काम गुलमेहन्दी का पौधा बड़ी आसानी से कर देता है। इस पौधे को घर में रखने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है, मूड फ्रेश हो जाता है और इसकी खुशबू दिमाग को ताज़गी का अहसास कराती है।

लकी बांसः बांस का पौधा स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रेम जीवन में भी भाग्य लाता है। आप इसे अपने कमरे के किसी भी कोने में रख सकते हैं जिसमें सौम्य या बहुत कम प्रकाश व्यवस्था है। इसके साथ ही आप इसे कम से कम एक इंच ताजे पानी में डूबा कर रखें। लंबे समय से इस पौधे का उपयोग धन और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में किया जाता रहा है। बम्बू ट्री को सेहत, भाग्य और प्यार भरा माहौल बनाये रखने के लिए अपने घर के अंदर लगाया जाता है। इस छोटे से बम्बू ट्री को ज़्यादा रखरखाव की जरुरत भी नहीं पड़ती है। इसे किसी भी कांच के बर्तन में थोड़ा पानी डालकर रख लें और इसे कमरे के उस कोने में रखें जहां सूरज की हल्की किरणें आती हों। इसके अलावा ये ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि अगर आपके घर में कुत्ते या बिल्ली हैं तो ये पौधा उनके लिए विषैला हो सकता है इसलिए इसे उनकी पहुंच से दूर रखें।

पंडित दयानंद शास्त्री
उज्जैन (म।प्र।) (ज्योतिष-वास्तु सलाहगाड़ी)
09669290067, 09039390067