
गजब – ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है इस रहस्यमयी कुंड का पानी
दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है ये
नई दिल्ली। ये दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है। ऐसा भी नहीं है कि इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश ना की हो। लेकिन कई बार जवाब खोजने पर भी नहीं मिल पाता। आज हम आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी (Mysterious) जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह जगह एक जलकुंड (Cormorant) है। जिस रहस्यमयी कुंड की हम बात कर रहे हैं वो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसे दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। ये कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि, अगर कोई कुंड के सामने ताली बजाता है तो इसका पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। देखने में ये नजारा बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में निकलता है गर्म पानी
इस कुंड का एक और रहस्य है। दरअसल, इसके बारे में कहा जाता है कि, यहां गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है जो कि एक रहस्य बना हुआ है। वहीं लोगों की इस कुंड को लेकर ये भी मान्यता है कि, इस कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए यहां लोग दूर-दूर से नहाने के लिए आते हैं। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि, इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है।