
झारखंड के छह जिलों में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमित बढ़कर 522
by Published By: Sunil Abhimanyu | रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोझारखंड में शुक्रवार को 46 नए मामले मिले हैं। जिसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 476 से बढ़कर 522 हो गई है। इन मरीजों में सर्वाधिक 15 मरीज जमशेदपुर में मिले हैं वहीं 10 मरीज हजारीबाग में मिले हैं जबकि रामगढ़ में 9, धनबाद में 3, कोडरमा में 7 और बोकारो में दो मरीज मिले हैं। इन मरीजों में लगभग सभी प्रवासी हैं। जिन्हें कोरंटाईन सेंटरों में रखा गया था। रामगढ़ में मिले मरीजों में 4 रामगढ़, 4 पतरातू एवं एक चितरपुर का रहने वाला है।
अभी तक मिले मरीजों का विवरण :
जिला कुल मरीज
रांची 129
बोकारो 22
हजारीबाग 65
धनबाद 17
गिरिडीह 17
सिमडेगा 10
कोडरमा 41
देवघर 05
गढ़वा 57
पलामू 17
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पू.सिंहभूम 52
लातेहार 10
लोहरदगा 03
रामगढ़ 24
प. सिंहभूम 15
गुमला 20
सरायकेला 04
चतरा 01
पाकुड़ 04
खूंटी 03
कुल 522