https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/05/25/16_9/16_9_1/ms_dhoni_and_robin_uthappa_instagram__1590405101.jpg

रॉबिन उथप्पा ने बताया- 18 साल का यह लड़का बन सकता है अगला धोनी

by

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल जुलाई के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। आने वाले समय में धोनी का रिप्लेसमेंट टीम में कौन होगा, इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। धोनी विकेटकीपर-बल्लेबाज के साथ-साथ लंबे समय से फिनिशर की भी भूमिका निभाते रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने एक ऐसा नाम बताया है, जो फिनिशर के तौर पर धोनी की कमी पूरी कर सकता है। उथप्पा ने जो नाम बनाया है, वो काफी हैरान करने वाला है। 

विकेटकीपर के तौर पर धोनी की जगह ऋषभ पंत, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को विकल्प माना गया, लेकिन पंत काफी मौके मिलने के बाद भी खुद को साबित नहीं कर सके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे में धोनी की फिनिशर की भूमिका के लिए रिप्लेसमेंट की खोज भी जारी है।

उथप्पा ने क्रिकफिट से बात करते हुए कहा रियान पराग धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं, वो टीम इंडिया के लिए अगले महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं। उथप्पा ने कहा, 'मौजूदा समय में यंग क्रिकेटरों में जिसे देखकर मैं रोमांचित होता हूं वो है रियान पराग। मैं उसका खेल देखने के लिए बेताब हूं। मुझे लगता है कि वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेल सकता है। वो भारत का अगला एमएस धोनी हो सकता है।' पराग 18 साल के ऑलराउंडर हैं। 2019 आईपीएल में उन्होंने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी रियान पराग की तारीफ कर चुके हैं।