https://hindi.sakshi.com/sites/default/files/styles/storypage_main/public/article_images/2020/05/29/Uppal-1590764357.jpg?itok=FCKfyklN
कॉन्सेप्ट फोटो

टिक टॉक और वीडियो गेम खेलने से मना करने पर लड़की ने ली फांसी



हैदराबाद : महानगर के रामंतापुर क्षेत्र में एक लड़की ने पंखे से फांसी लगा ली। लड़की की मां ने उसे टिक टॉक और वीडियो गेम खेलने में समय जाया नहीं करने के बारे में समझाया।

बताया जा रहा कि हैदराबाद, रामंतापुर में अरविंद कॉलोनी के मार्ग नंबर 2 क्षेत्र में रहने वाला कनुपुर्ती राजलिंगम फुटवेयर की दुकान चलाता है। उसे तीन बेटियां है। दूसरी बेटी दिपीका पॉलिटेक्निक के प्रथम वर्ष की पढ़ाई करती थी।

दिपीका आये दिन फोन पर टिक टॉक देखती और वीडियो गेम खेलती। उसे ऐसा करते देख मां ने इसमें समय जाया नहीं करने को कहा। इस पर मां की बात से नाराज दिपीका ने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली।

इसे भी पढें :

दो घंटे से लगातार डांस कर रही थी सुहारिका, मौत को लेकर जांच जारी

काफी देर तक दिपीका कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो दिपीका ने पंखे से फांसी लगा ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दिपीका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।