देश में 4980 मौतें / संक्रमण से मौत के मामले में चीन से आगे निकला भारत; एक दिन में रिकॉर्ड 269 संक्रमितों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 116 लोगों की मौत
by दैनिक भास्कर
- महाराष्ट्र में अब तक 2098 मरीजों की जान गई, गुजरात में 980 संक्रमितों की मौत हुई
- दिल्ली में शुक्रवार को 82 लोगों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में 9 लोगों की जान गई
दैनिक भास्कर
May 30, 2020, 01:00 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4980 हो गई। भारत ने इसी के साथ मौतों के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन में कोरोना संक्रमण से अब तक 4634 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 269 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें महाराष्ट्र में 116, दिल्ली में 82 और गुजरात में 20 मरीजों की जान गई। इसके अलावा तमिलनाडु में 9, राजस्थान में 2, पश्चिम बंगाल में सात लोगों की जान गई। राजस्थान, पंजाब और ओडिशा में 2-2 लोगों की मौत हुई। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, केरल और छत्तीसगढ़ में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा।
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 2098 और गुजरात में 980 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। इससे पहले, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 187 मरीजों ने दम तोड़ा था। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां हर 14 मिनट में 1 मौत हो रही है, जबकि हर घंटे 91 मामले सामने आ रहे हैं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 2098 |
| गुजरात | 980 |
| मध्यप्रदेश | 334 |
| पश्चिम बंगाल | 302 |
| राजस्थान | 184 |
| दिल्ली | 398 |
| उत्तरप्रदेश | 201 |
| आंध्र प्रदेश | 60 |
| तमिलनाडु | 157 |
| तेलंगाना | 71 |
| कर्नाटक | 48 |
| पंजाब | 42 |
| जम्मू-कश्मीर | 28 |
| हरियाणा | 19 |
| बिहार | 15 |
| ओडिशा | 9 |
| झारखंड | 05 |
| हिमाचल प्रदेश | 06 |
| चंडीगढ़ | 04 |
| केरल | 09 |
| असम | 04 |
| उत्तराखंड | 04 |
| मेघालय | 01 |
| छत्तीसगढ़ | 01 |
| कुल | 4980 |
टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 1135 |
| अहमदाबाद | 798 |
| पुणे | 301 |
| कोलकाता | 196 |
| इंदौर | 122 |
| जयपुर | 86 |
| उज्जैन | 54 |
| सूरत | 67 |
| ठाणे | 155 |
| भोपाल | 51 |
28 मई को 176 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 15 मई | 95 |
| 16 मई | 106 |
| 17 मई | 165 |
| 18 मई | 131 |
| 19 मई | 147 |
| 20 मई | 132 |
| 21 मई | 148 |
| 22 मई | 147 |
| 23 मई | 142 |
| 24 मई | 156 |
| 25 मई | 150 |
| 26 मई | 170 |
| 27 मई | 187 |
| 28 मई | 176 |