शेयर मार्केट / सप्ताह में कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 223 अंक और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर बंद हुआ, आइडिया के शेयर में 12.71% का उछाल रहा

by
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/813x548/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/29/bazar-close-cover_1590746840.jpg

दैनिक भास्कर

May 29, 2020, 03:47 PM IST

मुंबई. सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। हालांकि, दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 376.79 अंक तक नीचे चला गया था, लेकिन बाद में ये 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक या 0.69% ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट या 0.95% ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ। आज आइडिया के शेयर में 12.71% का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

इन बैंक के शेयरों में रही बढ़त

बैंकबढ़त (%)
सिटी यूनियन बैंक5.21 %
फेडरल बैंक 5.03 %
RBL बैंक2.36 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया1.80 %
इंडसइंड बैंक1.20 %
ICICI बैंक 0.90 %
HDFC बैंक0.15 %

इन टेलीकॉम कंपनियों के शेयर में रही बढ़त

कंपनीबढ़त (%)
आइडिया12.71 %
एमटीएनएल4.91 %
GTL इंफ्रास्ट्रक्चर3.03 %
तेजस नेटवर्क2.91 %
भारती इंफ्राटेल2.59 %

बीएसई पर करीब 37 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 पॉइंट नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,65,387 हो गई है। इनमें 89,745 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 70,920 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,711 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,905,415 हो चुकी है। इनमें 362,024 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 103,330 हो चुकी है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-18_1590746313.jpg

क्लोजिंग बेल: बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ।

03:04 PM बीएसई 183.65 अंक ऊपर 32,384.24 पर और निफ्टी 79.10 पॉइंट ऊपर 9,569.20 पर कारोबार कर रहा है।

02:25 PM बीएसई 98.92 अंक ऊपर 32,299.51 पर और निफ्टी 49.85 पॉइंट ऊपर 32,302.31 पर कारोबार कर रहा है।

01:04 PM बीएसई 30 में शामिल 18 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 12 में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590737694.jpg

12.10 PM वोडाफोन-आइडिया के शेयर 29.38 फीसदी के तेजी के साथ 7.53 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/3_1590734575.jpg

12.06 PM बीएसई 175.46 अंक लुढ़ककर 32032.13 अंक पर और निफ्टी 26.90 पॉइंट लुढ़ककर 9563.20 पर कारोबार कर रहा है।
ऑनलाइन रिटेलर पेटीएम मॉल ई-ग्रोसर कंपनी ग्रोफर्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकता है। इसके अलावा दोनों कंपनियों का विलय भी हो सकता है। इसका कारण यह है कि जापान का निवेश समूह सॉफ्ट बैंक दोनों कंपनियों में बड़ा निवेशक है। सॉफ्टबैंक ही दोनों कंपनियों के बीच निवेश या विलय को लेकर बातचीत करा रहा है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/paytm_1590732045.jpg

11.14 AM बीएसई 32.92 अंक नीचे 32,167.67 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट नीचे 9500.30 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

10:27 AM बीएसई 101.84 अंक नीचे 32,098.75 पर और निफ्टी 11.05 पॉइंट नीचे 9,479.05 पर कारोबार कर रहा है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद जून में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां लॉकडाउन के बाद फिर से ईंधन की कीमतों में रोजाना आधार पर बदलाव की योजना बना रही हैं।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590726141.jpg

09:43 AM बीएसई टेलीकॉम में शामिल 12 में से 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590725594.jpg

09:36 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों  में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590725189.jpg

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590724839.jpg

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 8 में बढ़त और 15 में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590724674.jpg

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 13 में बढ़त और 20 में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590724530.jpg

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590724327.jpg

09:15 AM बीएसई 219.01 अंक नीचे 31,981.58 पर और निफ्टी 77.10 पॉइंट नीचे 9,413.00 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढाव

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/bse-nse-sensex-1_1590721868.jpg