यूपी: लॉकडाउन फेज-4 का 12वां दिन / 24 घंटे में 184 केस सामने आए; संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार, झांसी में टिड्डी दलों ने मुसीबत खड़ी की

by
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/813x548/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/29/n2_1590722542.jpg
यह तस्वीर वाराणसी की है। प्रशासन ने दोपहिया वाहन पर एक से अधिक लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

दैनिक भास्कर

May 29, 2020, 03:11 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 184 नए केस सामने आए। इस दौरान संक्रमण से 15 की जान गई। अब राज्य में मरीजों की संख्या 7170 पर पहुंच गई। 4215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2758 है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है।

वाराणसी में मुंबई से आए दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई। पूर्वांचल की बात करें तो वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही में कुल संक्रमितों की संख्या 639 तक पहुंच गई। वाराणसी 57, गाजीपुर में 86, जौनपुर में 149 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं।

गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर पर वाहनों की लंबी कतारें

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/n4_1590729194.jpg
यह तस्वीर गाजियाबाद-दिल्ली बाॅर्डर के पास गाजीपुर की है। यहां शुक्रवार सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। प्रशासन ने गाजियाबाद की सीमा सील कर दी है।

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके देखते हुए प्रशासन ने सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है। इसकी वजह से दिल्ली-गाजियाबाद बाॅर्डर के पास गाजीपुर में शुक्रवार को वाहनों की लंबी कतार देखी गई। प्रशासन का कहना है कि सिर्फ उन्हीं वाहनों को सीमा में आने की इजाजत दी जाएगी जिनके पास ई-पास होंगे। 

मुरादाबाद: ट्रेन के कोच में महिलाओं को सैनेटरी पैड बांटे गए

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/n1_1590722495.jpg
यह तस्वीर मुरादाबाद की है। यहां महिलाओं ने ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे।

दूसरे राज्यों से स्पेशल ट्रेनों के जरिए श्रमिकों का आना जारी है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जिले के स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों ने ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के बीच सैनेटरी पैड बांटे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि इससे महिलाएं  ट्रेन में साफ-सुथरे और सुरक्षित तरीके से सफर कर सकेंगी।

झांसी में टिड्‌डी दल बने मुसीबत

कोरोनावारयरस संक्रमण के बीच राज्य के सामने नई समस्या टिड्‌डी दलों के हमले की है। पाकिस्तान से आ रहे ये टिड्‌डी दल झांसी तक फैल गए हैं। इन्हें फसलों से दूर रखने के लिए प्रशासन और किसान हर कोशिश कर रहे हैं। थालियां, ढोल-नगाड़ों से आवाज की जा रही है। कुछ जगह पर किसानों ने खेतों में डीजे तक लगवा दिए हैं। यह तीसरी बार है, जब यहां टिड्डियों का दल झांसी पहुंचा है।  

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/05/29/n3_1590723239.jpg
यह तस्वीर झांसी की है। यहां टिडि्डयों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से पानी की बौछार भी की जा रही है।

कोरोना अपडेट्स

राज्य में अब तक 7170 केस : आगरा में 874, मेरठ में 403, गौतमबुद्ध नगर में 349, कानपुर नगर में 339, लखनऊ में 343, गाजियाबाद में 266, सहारनपुर में 240, फिरोजाबाद में 238, मुरादाबाद में 201, रामपुर में 172, वाराणसी में 171, जौनपुर में 156, बस्ती में 155, बाराबंकी में 144, हापुड़ में 138, अलीगढ़ में 130, बुलन्दशहर में 111, गाजीपुर में 98, सिद्धार्थनगर में 97, अयोध्या में 94, अमेठी में 89, प्रयागराज में 87, बिजनौर में 85, संभल में 84, बहराइच, संतकबीरनगर में 78-78, मथुरा , प्रतापगढ़ में 75-75, रायबरेली में 72, देवरिया , गोरखपुर में 71-71, आजमगढ़ में 69, सुल्तानपुर में 68, लखीमपुरखीरी में 64, मुजफ्फरनगर में 61, गोंडा में 60, अमरोहा में 59, बरेली में 52, अम्बेडकरनगर में 51, इटावा में 49, कौशाम्बी में 47, फ़तेहपुर, महाराजगंज में 46-46 मरीज पॉजिटिव पाए गए।