https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/03/15/16_9/16_9_1/sanjay_manjrekar_1584242762.jpg

टिड्डियों के हमले पर 'असंवेदनशील' ट्वीट कर फंसे संजय मांजेकर, सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल

by

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी क्रिकेटर नहीं, बल्कि टिड्डियों के हमले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टिड्डियों के हमले पर संजय मांजरेकर ने एक 'असंवदेनशील' कमेंट किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। वैसे मांजरेकर और विवादों का नाता पुराना रहा है। इसी साल मार्च में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया था। 

मांजरेकर अपनी कुछ टिप्पणियों के कारण विवादों में भी रहे थे। रवींद्र जडेजा को 'बिट्स एंड पीसेस क्रिकेटर' और डे-नाइट टेस्ट के दौरान हर्षा भोगले से बहस की वजह से मांजरेकर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC ने टाला फैसला, जानिए कब तक करना होगा इंतजार

देश के कई राज्यों में टिड्डियों के प्रकोप ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। टिड्डियों ने राजस्थान में करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बर्बाद कर दी है। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी कई जिले इससे प्रभावित हो चुके हैं। अब इनका खतरा बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। ऐसे में संजय मांजरेकर ने इस मसले को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ''ओके गायज, टिड्डियों से घबराने की जरूरत नहीं। हम फसल नहीं हैं।''

संजय मांजरेकर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त आलोचना। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस कमेंट को असंवेदनशील बता रहे हैं। इसके साथ ही मांजेरकर को यह भी समझा रहे हैं कि ये टिड्डी इंसानों को कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन जिस फसल को हम खाते हैं उसे ये नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

बता दें कि संजय मांजरेकर ने बाद स्वीकार किया था कि उन्होंने रवींद्र जडेजा पर गैर जरूरी टिप्पणी की। उन्होंने पिंक टेस्ट के दौरान भी साथी कमेंटेटर हर्षा भोगले की काबिलियत पर सवाल उठाए क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेले थे, जिसके बाद भी उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।