https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/05/29/16_9/16_9_1/riddhima_kapoor_1590716122.JPG

रणबीर की बहन रिद्धिमा ने शेयर कीं तस्वीरें, एक साथ दिखा पूरा कपूर खानदान

by

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। इन दिनों वह पिता ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं। इसके अलावा परिवार के साथ बिताए पलों को बहुत याद कर रही हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपूर फैमिली नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अपनी फैमिली के लोगों के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें किसी त्योहार की हैं, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करश्मिा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता अरमान जैन, आदर जैन और समारा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।

घर पर 'हैरी पॉटर' पढ़ रही हैं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने दिया रिएक्शन

https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/05/29/16_9/16_9_1/riddhima_kapoor_1590716182.jpg

दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा, भाई रणबीर कपूर, पिता ऋषि और मां नीतू सिंह के साथ नजर आ रही हैं। फोटो देखने से साफ पता चल रहा है कि सभी काफी खुश हैं। सभी कैमरे के सामने स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं।

https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/05/29/16_9/16_9_1/riddhima_kapoor_1590716221.jpg

गौरतलब है कि बीते महीने 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। इस दौरान रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। बाद में 3 मई को रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। वह अपने पिता की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं।