https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-1-28.jpg

कोरोना अपडेटः Himachal में आज अब तक 26 मामले, अकेले Hamirpur में 15 केस

हिमाचल में एक्टिव केस 198 हुए, कुल आंकड़ा 273

शिमला। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों के आने का सिलसिला जारी है। आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के 26 नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में ही अकेले 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर में सात, कांगड़ा में तीन और ऊना में एक मामला सामने आया है। इसमें बिलासपुर (Bilaspur) के दो, हमीरपुर के 15 और कांगड़ा का एक पॉजिटिव मामला पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से है। साथ ही आठ आज के सैंपल (Sample) से पॉजिटिव आए हैं।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-report-1.jpg

इन मामलों के साथ हमीरपुर में आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 93 है। एक्टिव केस (Active Case) 85 हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। बिलासपुर में कुल आंकड़ा 18 हो गया है। 14 एक्टिव केस हैं। चार ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra)  में आंकड़ा 65 पहुंच गया है व 46 एक्टिव केस हैं। 18 लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। ऊना (Una) जिला में 32 कुल मामले हो गए हैं। एक्टिव केस 15 हो गए हैं। 17 लोग ठीक हुए हैं।  ऊना कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 22 मई को परिवार सहित दिल्ली से ऊना पहुंचा था। पूरे परिवार सहित ऊना के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। पॉजिटिव व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-report-3.jpg

ऊना में कोरोना का आंकड़ा 32 हो गया है। साथ एक्टिव केस 15 हो गए हैं। अभी तक 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं कांगड़ा की पालमपुर तहसील के राजेर में 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। युवक के सैंपल सिविल अस्पताल पालमपुर (Palampur) में लिए गए थे। हिमाचल में आंकड़ा 273 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 198 हो गए हैं। 70 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। साथ ही पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 1480 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 912 नेगेटिव रहे हैं। 8 पाॅजिटिव आए हैं। 560 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, 18 मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-report-2.jpg

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/add.jpg