https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/mor-3-1.jpg

इस समुद्री मछली के शरीर में होते हैं 3 दिल, खून का रंग भी नहीं है लाल

तीन दिल वाली ये अनोखी समुद्री मछली, खून का रंग भी नहीं है लाल

इस दुनिया में कई तरह के जीव हैं। दुनिया में लगभग सभी जीवों के खून का रंग लाल ही होता है, लेकिन कुछ जीव ऐसे भी हैं जिनके खून का रंग (color of blood) लाल की जगह किस दूसरे रंग का होता है। ऐसा ही एक समुद्री जीव (Sea creatures) है जिसके खून का रंग लाल नहीं हैं। यह जीव है कटलफिश यानी समुद्री फेनी। कटलफिश की सबसे खास बात यह है कि, इसके अंदर हरे और नीले रंग का खून होता है। इतना ही नहीं गहरे समुद्र में रहने वाली ये मछली अपने शरीर के रंग को भी बदल सकती है। यही वजह है कि इसे समुद्र में देख पाना बेहद मुश्किल होता है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/mor-3-inder.jpg

ऑक्टोपस की तरह होती हैं 8 भुजाएं होती

कटलफिश के शरीर में हरे और नीले रंग के खून की वजह एक खास प्रकार का प्रोटीन (Protein) है। इस प्रोटीन में कॉपर यानी तांबा होता है, जिसकी वजह से इसका खून हरा और नीला होता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि, इस मछली के पास तीन दिल होते हैं। इस पर जब कोई हमला होता है तो यह एक गहरे रंग का धुआं छोड़ती है, जिससे हमलावर लगभग अंधा हो जाता है। कटलफिश समुद्र के अंदर बिना रीढ़ वाले प्राणियों में सबसे बुद्धिमान जीव है। इसके पास भी ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं होती हैं। इतना ही नहीं इनका शंख बाहर होने के बजाय इनके शरीर के अंदर होता है। जिसके चलते ये गहरे समुद्र में आसानी से आ जा सकती हैं। बता दें कटलफिश की 120 प्रजातियां समुद्र में पाई जाती हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा मांग हैं। इन मछलियों के लिए लोग लाखों रुपए देने को तैयार हो जाते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group