https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/04/coronaa-1.jpg

Corona Update: हिमाचल में आज अब तक 4 नए मामले आए सामने, Kangra के दो हुए ठीक

कुल आंकड़ा पहुंचा 251, एक्टिव केस 177

शिमला। हिमाचल में अब आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो कांगड़ा (Kangra) और दो बिलासपुर जिला में सामने आए हैं। वहीं कांगड़ा जिला के दो मरीज ठीक भी हुए हैं। दो मरीजों के ठीक होने के बाद कांगड़ा में एक्टिव केस (Active Case) 45 रह गए हैं। साथ ही कुल आंकड़ा 64 है। अब तक 18 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल मामले 251 हो गए हैं। साथ ही 177 एक्टिव केस हैं। 69 लोग ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/rep1.jpg

आज 1485 सैंपल में 289 नेगेटिव, दो पॉजिटिव

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/rep-2.jpg

हिमाचल में अब तक आज 1485 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 289 नेगेटिव रहे हैं। कांगड़ा में दो मामले पॉजिटिव आए हैं। 1194 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बिलासपुर के दो पॉजिटिव मामले 26 मई के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 30864 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 29357 नेगेटिव रहे हैं। 251 ही पॉजिटिव आए हैं। 1256 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 26 मई के 62 पेंडिंग सैंपल (Pending Sample) भी शामिल हैं। हिमाचल में 38879 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 13760 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 25119 अभी निगरानी में हैं।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/repit-3.jpg

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/02/Bhushan-Jewellers-3.jpg