कोरोना संकट के बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लोगों के खाते में भेजे 3000 रु

by

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लोगों की मदद का कोई मौका नहीं छोड़ते। चाहे बात किसानों की हो या सेना के जवानों के परिवारवालों की। अक्षय मदद के लिए बढ़चढ़ कर आगे आते हैं और लोगों की मदद करते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना संकट के बीच पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट किया और बीएमसी को 3 करोड़ का दान दिया। अब अक्षय ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। अक्षय ने हाल ही में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों की मदद के लिए 45 लाख रुपए का दान दिया है।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xakshaykumar1-1586506156-1589488655.jpg.pagespeed.ic.JDNfeTMsDh.jpg

लोगों की मदद के लिए हमेशा रहे आगे

अक्षय कुमार ने हमेशा से लोगों की मदद की है। लॉकडाउन के कारण फइल्म और टीवी इंडस्ट्री का काम ठप पड़ा है। ऐसे में कई लोग है जिनकी नौकरी चली है। इस इंडस्ट्री में काम करने वाले ऐसे कई वर्कस हैं , जिनकी रोजी रोटी टीवी और फिल्म प्रोडक्शन में काम करने से चलती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो मुश्किल में फंसे हुए हैं। ऐएसे लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने 45 लाख रुपए का दान CINTAA को दिया है।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/04/xakshaykumar-1586505983.jpg.pagespeed.ic.BDEYl6Xo5A.jpg

सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन को दिए 45 लाख

अक्षय कुमार ने सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में 45 लाख रुपए का दान दिया है। टाइम्स ऑफि इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान CINTAA के सीनियर जॉइंट सैक्रेट्री और टीवी कलाकार अमित बहल ने खुद इस बात की पुष्टि की है। अमित ने जानकारी दी कि CINTAA के सदस्य अयूब खान ने इंडस्ट्री के लोगों पर खासकर प्रोडक्शन का काम करने वाले लोगों पर आए नौकरी संकट और आर्थिक परेशानी की बात जावेद जाफरी से की। ये बात जब अक्षय कुमार तक पहुंची तो उन्होंने ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी और 1500 लोगों के खाते में 3000 रुपए ट्रांसफर कर कुल 45 लाख रुपए की मदद की।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/03/xakki-673-1585567241.jpg.pagespeed.ic.gA-b-07JC-.jpg

अक्षय ने शुरू की शुटिंग

अक्षय ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ी तो वो आगे भी लोगों की मदद करेंगे। वहीं अक्षय कुमार ने लॉकडाउन के बीच अब शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय पहले कलाकार हैं जिन्होंने लॉकडाउन के बीच सबसे पहले शूटिंग शुरू की है। वो एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि शूटिंग के दौरान सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मॅट्रिमोनी में - निःशुल्क रजिस्टर करें !