देश में 4534 मौतें / एक दिन में सबसे ज्यादा 187 मरीजों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 105 और गुजरात में 23 संक्रमितों की मौत
by दैनिक भास्कर
- महाराष्ट्र में अब तक 1897 मरीजों की जान गई, गुजरात में भी 938 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई
- बुधवार को दिल्ली में 15, मध्यप्रदेश में 8, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 6-6 लोगों ने दम तोड़ा
दैनिक भास्कर
May 28, 2020, 12:33 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4534 हो गई। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 187 मरीजों ने दम तोड़ा। एक दिन पहले भी 170 संक्रमितों की मौत हुई थी। बुधवार को अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 105 लोगों की जान गई। यह राज्य में एक दिन में मृतकों की सबसे बड़ी संख्या है। उधर, गुजरात में भी बुधवार को 23 संक्रमितों की मौत हुई।
महाराष्ट्र में बुधवार को जान गंवाने वालों में मुंबई के 32, ठाणे के 16, जलगांव के 10, पुणे के 9, नवी मुंबई के 7, रायगढ़ के 7, अकोला के 6, औरंगाबाद के 4, नासिक के 3, सोलापुर के 3, सातारा के 2, अहमदनगर का 1, नागपुर का 1, नंदुरबार का एक, पनवेल का एक और वसई विरार से 1 मरीज है। मृतकों में 72 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 63% संक्रमित डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और ह्रदयरोग से पीड़ित थे।
राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1897 हो गया। एक दिन पहले भी 97 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में हर 14 मिनट में 1 मौत हो रही है, जबकि हर घंटे 91 मामले सामने आ रहे हैं।
दिल्ली में बुधवार को 15 मरीजों की मौत
इसके अलावा दिल्ली में 15, मध्यप्रदेश में 8, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 6-6, उत्तरप्रदेश में 5, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में 2-2 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा कर्नाटक में 3, बिहार और आंध्रप्रदेश में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 1897 |
| गुजरात | 938 |
| मध्यप्रदेश | 313 |
| पश्चिम बंगाल | 289 |
| राजस्थान | 172 |
| दिल्ली | 303 |
| उत्तरप्रदेश | 182 |
| आंध्र प्रदेश | 58 |
| तमिलनाडु | 136 |
| तेलंगाना | 63 |
| कर्नाटक | 47 |
| पंजाब | 40 |
| जम्मू-कश्मीर | 26 |
| हरियाणा | 18 |
| बिहार | 15 |
| ओडिशा | 07 |
| झारखंड | 04 |
| हिमाचल प्रदेश | 06 |
| चंडीगढ़ | 04 |
| केरल | 07 |
| असम | 04 |
| उत्तराखंड | 04 |
| मेघालय | 01 |
| कुल | 4534 |
टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 1097 |
| अहमदाबाद | 764 |
| पुणे | 291 |
| कोलकाता | 191 |
| इंदौर | 119 |
| जयपुर | 83 |
| उज्जैन | 54 |
| सूरत | 65 |
| ठाणे | 149 |
| भोपाल | 51 |
26 मई को 170 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 15 मई | 95 |
| 16 मई | 106 |
| 17 मई | 165 |
| 18 मई | 131 |
| 19 मई | 147 |
| 20 मई | 132 |
| 21 मई | 148 |
| 22 मई | 147 |
| 23 मई | 142 |
| 24 मई | 156 |
| 25 मई | 150 |
| 26 मई | 170 |