https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/05/27/16_9/16_9_1/hot_temperature_1590574418.jpg

भारत-पाकिस्तान का गर्मी से बुरा हाल, दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 भारत के, 50 डिग्री तक पहुंचा पारा

by

देश में सूरज की तपिश और तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। 45 से 50 डिग्री तापमान में लोग झुलस रहे हैं। आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 भारत के हैं तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी लोग गर्मी से इसी तरह बेहाल हैं। 

जयपुर से महज 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित राजस्थान के चुरु में मंगलवार को देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस को छू गया। चुरु को थार रेगिस्तान का गेटवे कहा जाता है। पाकिस्तान का जकोबाबाद पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान रहा। 

इस लिस्ट में राजस्थान के तीन और शहर बिकानेर, गंगानगर और पिलानी रहे। दो शहर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के थे। यूपी के बांदा और हरियाणा के हिसार में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अन्य सबसे गर्म शहरों की बात करें तो दिल्ली में 47.6 डिग्री सेल्सियस, बिकानेर में 47.4 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 47 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 46.9 डिग्री सेल्सियस, नागपुर सोनेगांव में 46.8 डिग्री सेल्सियस और महाराष्ट्र के अकोला में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

चुरु में मई महीने में पिछले 10 सालों का यह दूसरा सबसे गर्म दिन था। इससे पहले 19 मई 2016 को यहां पारा 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। चुरु में 22 मई से ही बहुत अधिक गर्मी है, उस दिन तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था और इस दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। राज्य में 2 और शहर कोटा और जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।  

शहर/देशतापमान (डिग्री सेल्सियस)
चुरु  (भारत)50
जकोकाबाद (पाकिस्तान)50
नवाबशाह (पाकिस्तान)49
पद इदान (पाकिस्तान)49
बांदा (भारत)48
हिसार (भारत)48
रोहरी (पाकिस्तान) 48
सिबि (पाकिस्तान)48
नई दिल्ली/पालम (भारत)47.6
बिकानेर (भारत)47.4
गंगानगर (भारत)47
झांसी (भारत)47
पिलानी (भारत)46.9
नागपुर सोनेगांव (भारत)46.9
सवाई माधोपुर (भारत)46.6