लॉकडाउन हुआ तो गांव जाकर परिवार बना रहा था झोपड़ी, सामान पलटा तो पुराने घर में निकल आए सोने के बिस्कुट

by

नई दिल्ली। फ्रांस में एक परिवार के साथ चौंकाने वाला मामला हुआ। परिवार अपने बागीचे में झोपड़ी बनाने के लिए घर के सामान उलट-पलट रहा था। इसी दौरान उनको सोने के दो बिस्कुट मिल गए। ये खास बात ये है कि ये आम सोने के बिस्कुट जैसे नहीं हैं। इनमें प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है। दो भाईयों को अपनी दादी की चार में लिपटे हुए ये मिले।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xdwcefvgtr-1590562368.jpg.pagespeed.ic._2gEnyfta5.jpg

लॉकडाउन हुआ तो गए थे गांव

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहने वाले परिवार ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में अपने कस्बे वेनडम जाने का फैसला किया। पति-पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ पेरिस छोड़ा और वो वेनडम आ गए। जो पेरिस से करीब 170 किमी दूर है। वेनडम में उनका पुश्तैनी मकान है। यहां पर लॉकडाउन में वक्त काटने के लिए उन्होंने बागीचे में एक झोपड़ी तैयार करने की सोची।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xsxw-1590562376.jpg.pagespeed.ic.cPlHLGkJmU.jpg

दोनों भाईयों ने शुरू की झोपड़ी बनानी

लॉकडाउन में बागीचे में रहने के लिए दोनों भाइयों ने झोपड़ी बनानी शुरू कर दी। इसके लिए घर से ही वो सामान ढूंढ़ रहे थे। घर का सामान उलटते हुए उन्हें दादी की चादर में कुछ रखा मिला। उन्होंने देखा तो ये दो सोने के टुकड़े जैसै कुछ है, जो काफी पुराना पड़ गया है। जिनका वजन करीब दो किग्रा है। दोनों भाईयों ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। शुरू में देखने पर परिवार समझ नहीं पाया कि ये सोना है या कुछ और सामान है। जिसके बाद एक सुनार को उन्होंने ये दिखाया तो उसने बताया कि ये तो सोना है।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xcdccd-1590562277.jpg.pagespeed.ic.hz9ySVRU37.jpg

1967 में दादी ने रखा था ये सोना

परिवार को जब सुनार ने बताया कि ये 2 किग्रा सोना है। इसके ऊपर एक हल्की सी परत जमने से ये खराब सा दिख रहा है, जो साफ हो जाएगी। परिवार का कहना है कि उनकी दादी ने 1967 के आसपास ये सोना खरीदा होगा। अपने आखिरी वक्त में वो किसी वजह से इसके बारे में नहीं बता पाईं। परिवार सोने को बेचने की तैयारी कर रहा है। इससे उनको 40 हजार यूरो मिलेंगे। भारतीय रुपए में देखें तो ये 33 लाख के करीब होगा। (सभी तस्वीरें प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई हैं।)

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मॅट्रिमोनी में - निःशुल्क रजिस्टर करें !