https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image640x360.jpg

लॉकडाउन में विराट कोहली ने पहली बार की यह टॉप एक्सरसाइज, देखें- VIDEO

by

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिटनेस को लेकर किस तरह जुनूनी है। इससे हर कोई वाकिफ है। विराट अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नई-नई एक्सरसाइज ट्राई करते रहते हैं। इसी कड़ी में इस बार विराट ने इस बार '180 लैंडिंग' की। उन्हें यह एक्सरसाइज काफी पसंद आई और उन्होंने इसे टॉप एक्सरसाइज बताया है। कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ। ऐसे में खिलाड़ी पर ही अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर ब्रेक लगा हुआ है। आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट खिलाड़ी विराट कोहली लॉकडाउन में भी अपने फिटनेस रूटीन पर असर नहीं पड़ने दे रहे हैं। वह उसी तरह अपनी ट्रेनिंग जारी रख रहे हैं, जैसे सामान्य दिनों में रहती थी। विराट अक्सर अपनी एक्सरसाइज के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और लोगों को भी एक्सरसाइज करने से लिए प्रेरित करते हैं।

बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा-विराट कोहली की साझेदारी और एमएस धोनी की बैटिंग पर उठाए सवाल

हाल ही में विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से अपनी एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया। इस एक्सरसाइज को विराट कोहली ने पहली बारी किया और उन्हें यह बेहद पसंद भी आई। '180 लैंडिंग' नाम की इस एक्सरसाइज को विराट कोहली ने टॉप एक्सरसाइडज बताया है। 

बता दें कि 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली को आधुनिक युग में सबसे शानदार बल्लेबाज माना जाता है। उनके खाते में 27 टेस्ट सेंचुरी और 43 वनडे इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। विराट 70 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ चुके हैं। उनके लिए कहा जाता है कि वह तेंदुलकर के 100 सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली-स्टीव स्मिथ में कौन है सबसे बेहतरीन, जानें ब्रेट ली का जवाब

बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल के साथ फेसबुक लाइव सत्र में विराट कोहली ने कहा था कि क्रीज में बल्लेबाजी स्टांस बदलने से उन्हें मैदान में चारों तरफ रन बनाने में मदद मिली है। विराट को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में सफलता मिली थी लेकिन 2014 का इंग्लैंड दौरा उनके लिए खौफनाक रहा था, जहां वह एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी तकनीक को बदला, जिसके शानदार परिणाम देखने को मिले।