
कोरोना अपडेटः Himachal में आज 20 नए मामले आए सामने, 5 मरीज हुए ठीक
पिछले 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की हुई मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 14 मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल (Pending sample) से हैं और 6 आज के सैंपल से आए हैं। वहीं पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कांगड़ा के चार व हमीरपुर का एक मरीज शामिल है। साथ ही पिछले 24 घंटे में हिमाचल (Himachal) दो कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें हमीरपुर की एक महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ा है तो मंडी में रत्ती तहसील बल्ह की महिला की मौत हुई है। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 223 पहुंच गया है। साथ ही 151 एक्टिव मामले (Active Case) हैं। 67 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही पांच की मृत्यु हुई है।
हिमाचल में आज 1065 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 656 नेगेटिव रहे हैं। 403 की रिपोर्ट (Report) का इंतजार है। छह पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में अब तक 28346 लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 27596 नेगेटिव पाए गए हैं। साथ ही 223 ही पॉजिटिव आए हैं। 527 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 124 सैंपल 24 मई के पेंडिंग सैंपल हैं। वहीं हिमाचल में अब तक 36984 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 12085 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही 24899 निगरानी में हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
