https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/cople.jpg

लड़कियों को काफी क्यूट लगती हैं Boyfriend की ये पांच आदतें

इनके बारे में शायद आपको नहीं होगा कोई आइडिया

नई दिल्ली। रिश्ते बहुत ही नाजुक होते हैं इनमें प्यार, अपनापन और विश्वास तो होता ही है लेकिन कुछ और भी छोटी-छोटी चीजें इन्हें खास बनाती हैं। आमतौर पर जब रिलेशनशिप में बात ‘क्यूट’ वर्ड की आती है, तो इसे लेडीज से ही जोड़ा जाता है। हालांकि, Boyfriend भले ही हैंडसम हंक क्यों ना हों, लेकिन उनकी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो उनकी गर्लफ्रेंड को क्यूट लगती हैं। लड़कियां भी चाहती हैं कि लड़कों कुछ क्यूट (cute) हरकतें करें। हम आपको बताते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को आपके बारे में क्या बातें क्यूट लग सकती हैं और जिनके बारे में आपको कोई आइडिया नहीं है ।

बालों पर हाथ फेरना और उनसे खेलना

बॉयफ्रेंड जब अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए या फिर यूं ही कभी भी जब अपने बालों को हाथों से छेड़ते हैं या उनसे खेलते हैं, तो ये पल गर्लफ्रेंड के फेस पर स्माइल ला देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें बॉयफ्रेंड के नेचर का यह साइड क्यूट लगता है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/cap-2.jpg

लड़कों का शर्माना

अगर रिलेशनशिप में लड़का सच में कंफर्टेबल है, तो वह केयरफ्री होकर प्यार को इंजॉय करता है। इसी वजह से कई बार उसके शर्माने के मोमेंट्स भी प्यार के पलों में ऐड हो जाते हैं। ऐसे मौके आने पर गर्लफ्रेंड को अपना बीएफ काफी क्यूट लगता है। यानी अगर आप शर्मीले हैं तो ये भी आपको गर्लफ्रेंड को काफी पसंद आएगा।

लड़कों का कभी-कभी डरना

अब ये तो सभी को पता है कि रिलेशनशिप में ऐसे भी मोमेंट्स आते हैं, जब गर्लफ्रेंड की डांट के बारे में सोचकर बॉयफ्रेंड थोड़ा सा डर जाता है। ये मोमेंट जब ओवर होता है और जब गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के फेस को याद करती है, तो उसे इंसिडेंट और बॉयफ्रेंड दोनों सुपर क्यूट नजर आते हैं। तो अगर आप उससे डरेंगे तो कहीं ना कहीं उसका गुस्सा भी गायब हो जाएगा।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/cou-3.jpg

गले लगाकर दूर जाने से रोकना

रिलेशनशिप में रहने के दौरान ऐसा लगता है कि बस एक-दूसरे के साथ ही हर पल बिताया जाए। ऐसी ही सिचुएशन में जब बॉयफ्रेंड हग करके गर्लफ्रेंड को जाने से रोकता है, तो वो मोमेंट गर्लफ्रेंड के लिए क्यूट बन जाता है। इसलिए हमेशा हिम्मत वाले बनकर ही नहीं दिल से सोच कर भी देखिए।

थोड़ा बहुत जलन फील करना

जब बॉयफ्रेंड जलन फील करता है तो गर्लफ्रेंड को वह काफी क्यूट लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इनडायरेक्ट वे में कन्वे करता है कि पार्टनर उनसे कितना प्यार करता है। ये जरूर है कि ये जलन हेल्दी होनी चाहिए। अगर यह मेंटल पीस पर हावी होने लगे, तब तो लड़कियां परेशान होकर रिलेशनशिप को ही छोड़ देना बेहतर समझती हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group