देश में 4172 मौतें / कोरोना से 24 घंटे में 148 मरीजों ने दम तोड़ा; मुंबई 1 हजार से ज्यादा मौतों वाला देश का इकलौता शहर, मप्र में अब तक 300 की जान गई
by दैनिक भास्कर
- महाराष्ट्र में सोमवार को 60 संक्रमितों की मौत, यहां सबसे ज्यादा 1965 लोगों की जान गई
- बीते 24 घंटे में गुजरात में 30, दिल्ली में 15 और मध्यप्रदेश में 10 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा
दैनिक भास्कर
May 26, 2020, 12:04 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 4172 हो गई है। सोमवार को 148 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा 1695 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। अकेले मुंबई में 1026 कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं। मुंबई 1000 से ज्यादा मौतों वाला देश का इकलौता शहर बन गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 300 हो गया है।
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 30, दिल्ली में 15 और मध्यप्रदेश में 10 लोगों की मौत हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 8, तमिलनाडु में 7, प. बंगाल में 6, तेलंगाना में 3, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 2-2 जबकि उत्तराखंड में एक मरीज ने दम तोड़ा। रविवार को 156 संक्रमितों ने जान गंवाई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 1695 |
| गुजरात | 888 |
| मध्य प्रदेश | 300 |
| पश्चिम बंगाल | 278 |
| राजस्थान | 165 |
| दिल्ली | 276 |
| उत्तर प्रदेश | 169 |
| आंध्र प्रदेश | 56 |
| तमिलनाडु | 119 |
| तेलंगाना | 56 |
| कर्नाटक | 44 |
| पंजाब | 40 |
| जम्मू-कश्मीर | 23 |
| हरियाणा | 16 |
| बिहार | 13 |
| झारखंड | 04 |
| हिमाचल प्रदेश | 04 |
| चंडीगढ़ | 04 |
| केरल | 06 |
| असम | 04 |
| उत्तराखंड | 04 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 07 |
| कुल | 4172 |
टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 1026 |
| अहमदाबाद | 722 |
| पुणे | 274 |
| कोलकाता | 184 |
| इंदौर | 116 |
| जयपुर | 79 |
| उज्जैन | 54 |
| सूरत | 62 |
| ठाणे | 93 |
| भोपाल | 48 |
17 मई को सबसे ज्यादा 165 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 15 मई | 95 |
| 16 मई | 106 |
| 17 मई | 165 |
| 18 मई | 131 |
| 19 मई | 147 |
| 20 मई | 132 |
| 21 मई | 148 |
| 22 मई | 147 |
| 23 मई | 142 |
| 24 मई | 156 |