https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-2-22.jpg

Himachal में कोरोना से पांचवीं मौत, Mandi में पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

आज करीब सवा चार बजे ली अंतिम सांस

मंडी। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) एक और मरीज की मौत हो गई है। शिमला (Shimla) के बाद अब मंडी (Mandi) जिला में कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ा है। महिला रत्ती तहसील बल्ह क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला आज मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में करीब सवा चार बजे अंतिम सांस ली। महिला की तबीयत 1 बजे खराब हुई थी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, महिला की हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई। 20 मई को महिला पॉजिटिव पाई गई थी।  किडनी की बीमारी के चलते पहले से अस्पताल में उपचाराधीन थी।  मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देवेंद्र शर्मा ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले हमीरपुर (Hamirpur) की महिला ने आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में दम तोड़ा है। अब मंडी से यह बुरी खबर आ गई है।

अब हिमाचल (Himachal) में कोरोना पॉजिटिव पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें मंडी जिला में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इससे पहले सरकाघाट के युवक की जान गई थी। युवक की मृत्यु आईजीएमसी शिमला में हुई थी। कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में एक-एक मौत हुई है। हालांकि शिमला (Shimla) में दम तोड़ने वाली महिला हमीरपुर की रहने वाली है, लेकिन महिला के सैंपल आईजीएमसी में लिए गए थे। इसलिए महिला की मौत शिमला में गिनी जाएगी। महिला की मौत के साथ हिमाचल में एक्टिव केस 145 रह गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/02/Bhushan-Jewellers-4.jpg