बिना मास्क दिल्ली से हरियाणा जाकर मैच खेलने पर मनोज तिवारी ने दी सफाई, जानिए क्या बोले?

by

नई दिल्ली। मनोज तिवारी के दिल्ली से हरियाणा जाकर क्रिकेट खेलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कोरोना से जूझती दिल्ली को छोड़ मनोज हरियाणा के सील बॉर्डर को क्रॉस करते हुए सोनीपत गए थे। जहां उन्होंने गांव शेखपुरा के क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला। मुंह पर बिना मास्क पहने दिखे। गाना भी गुनगुनाया। जिससे वह ट्रोल होने लगे। क्योंकि, किक्रेट मैच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भंग हुई और वह काफी लोगों के बीच देखे गए। इस पर आप और कांग्रेस सवाल उठा रही हैं कि, मनोज तिवारी ने लॉकडाउन के नियमों को क्यों धता बता दिया।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xbjpmanojtiwari4-1590407628.jpg.pagespeed.ic.sd7zqs80Ok.jpg

इस पर मनोज तिवारी ने कुछ ही देर पहले सफाई दी। मनोज ने कहा कि, 'मैंने हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन मानदंडों का पालन किया है। एमएचए ने दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की अनुमति दी थी। उसी के आधार पर मैं वहां गया और खेला। सभी मानदंडों का पालन किया गया था।'' हालांकि, मनोज ने मास्क न पहनने पर कुछ नहीं कहा।

https://hindi.oneindia.com/img/2020/05/xbjpmanojtiwari2-1590407621.jpg.pagespeed.ic.1BKH_ZxusW.jpg

मनोज तिवारी वर्तमान में भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं। यहीं से वह सांसद भी हैं। ऐसे में उन पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट खेलने को लेकर लोग कह रहे हैं कि, तिवारी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं कर रहे थे। उूपर से वह बिना मास्क ही चले आए।

बता दें कि, मनोज तिवारी ने यूनिक क्रिकेट स्टेडियम में एक टीम की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजी की और 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से कुल 67 रन बनाए। इसके बाद वे कैचआउट हो गए।उन्होंने गेंदबाजी भी की। उन्होंने तीन ओवर फेंके।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मॅट्रिमोनी में - निःशुल्क रजिस्टर करें !