https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/04/corona-6.jpg

ब्रेकिंगः Chamba में चेन्नई से लौटे चार लोग पाए Corona पॉजिटिव

हिमाचल में एक्टिव मामले हो गए 142, चंबा में 7

चंबा। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामलों का आना जारी है। सुबह आए 6 मामलों के बाद अब चंबा (Chamba) में चार नए मामले सामने आए हैं। यह चारों लोग चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के हैं। दो तीसा और दो पुखरी ब्लॉक के हैं। यह लोग चेन्नई ट्रेन के जरिये और फिर बस से चंबा पहुंचे थे। इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। इनमें से दो लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन डाइट सरू में तथा दो लोगों को कस्तूरबा गांधी होस्टल तीसा में रखा गया था। क्वारंटाइन सेंटर में ही उनके सैंपल लिए गए थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा डॉ. गुरमीत कटोच के अनुसार चारों लोगों को कोविड केयर सैंटर आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में शिफ्ट किया जा रहा है। । इन्हें कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया गया है।

हिमाचल में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 10 मामले आ चुके हैं। इसमें शिमला में तीन, कांगड़ा (Kangra) में दो, हमीरपुर में एक और चंबा (Chamba) में चार मामले सामने आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला के चार कोरोना मरीज आज ठीक भी हुए हैं। इन चार मामलों के साथ चंबा जिला में कुल आंकड़ा 19 पहुंच गया है। साथ ही 7 एक्टिव मामले हो गए हैं। 11 लोग अब तक ठीक हुए हैं। वहीं, हिमाचल में 213 आंकड़ा पहुंच गया है। एक्टिव केस 142 हो गए हैं। अब तक 67 मरीज ठीक हुए हैं। चार की मृत्यु हुई है।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/02/Bhushan-Jewellers-4.jpg