https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/kangra-2-1.jpg

Covid-19: हिमाचल आने वाली Air India की 2 फ्लाइट कैंसिल; स्पाइस जेट से 34 यात्री पहुंचे कांगड़ा

स्पाइस जेट के विमान में सवार होकर 34 यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत पूरे प्रदेश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पहली डोमेस्टिक फ्लाइट कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra Airport) पहुंची। बता दें कि पूरे देश में आज से उड़ान सेवाएं शुरू हुई हैं। उसी फेहरिस्त में यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंची है। हालांकि तय शिड्यूल के अनुसार कांगड़ा आने वाली एयर इंडिया की दो उड़ाने तकनीक कारणों से रद्द कर दी गई हैं।

महिलाओं और परिवारों को किया जाएगा होम क्वारंटाइन

वहीं आज के दिन दिल्ली से 11 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:20 बजे स्पाइस जेट का विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचा है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के माध्यम से आने वाले यात्रियों में शामिल महिलाओं और परिवारों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं बाक़ी बचे यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।