https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/hrtc-2.jpg

Himachal में परिवहन सेवा शुरू करने से पहले ये हो रही तैयारी, Driver के लिए बनेगा अलग कैबिन

चालकों की सीट पर अलग से कैबिन बनाने का प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल सरकार ने पहली जून से परिवहन सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है जिसके साथ ही परिवहन निगम ने टिकट मशीनों (Ticket machines) को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है। सभी चालक-परिचालकों को 31 मई तक ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। बसों की एक दिन पहले से सैनिटाइज करना शुरू कर दिया जाएगा। चालकों की सीट पर अलग से कैबिन बनाने का प्रस्ताव है। दोनों तरफ प्लास्टिक शीट (Plastic sheet) लगाने की भी बात चल रही है। परिचालक कैसे बस के भीतर सवारियों के टिकट काटेगा, इसका फैसला 26 मई को होने वाली निगम अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा।

तीन बार बसों को किया जाएगा सैनिटाइज

परिवहन निगम ने भी बस अड्डों पर सैनिटाजेशन का काम शुरू कर दिया है। बस अड्डे पर सैनिटाइजर (Sanitizer) की व्यवस्था होगी। परिवहन सेवा शुरू होने के साथ बसों की हर सीट पर सवारियों को कोरोना की जानकारी दी जाएगी। सवारियों को लाउड स्पीकर से कोरोना से बचाव और उपाय के बारे में अवगत कराया जाएगा। हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ ऑफिस में सैनिटाइजर और मास्क भी भेज दिए हैं। दिन में तीन बार बसों को सैनिटाइज किया जाना है। इसके अलावा परिवहन निगम की बसें और अन्य निजी वाहन एचआरटीसी से चयनित ढाबों पर ही रुकेंगे। सवारियां इन्हीं ढाबों पर खाना खाएंगी। परिवहन निगम ने ढाबा मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह खाना बनाते वक्त सफाई का विशेष ध्यान रखें। ढाबे में काम करने वाले लोगों के मुंह पर मास्क अनिवार्य होगा।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/02/Bhushan-Jewellers-4.jpg