![https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1.jpg https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1.jpg](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1.jpg)
लॉकडाउन के बीच देश भर में Eid का त्योहार मनाया जा रहा, रौनक फीकी पड़ गई
ना तो लोग गले मिल पा रहे हैं और ना ही मस्जिद जाकर नमाज अदा कर पाए
नई दिल्ली। कोविड-19 के बीच आज देश भर में ईद का त्योहार (Eid festival) मनाया जा रहा है। रमजान खत्म होते ही जो ईद मनाई जाती है, उसे ईद-उल-फितर कहा जाता है। इससे पहले ईद के दिन खास रौनक होती थी, इस दिन मस्जिदों को सजाया जाता था, लोग नए कपड़े पहनते थे और एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते थे। इस बार लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ये रौनक थोड़ी फीकी पड़ गई है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से ना तो लोग गले मिल पा रहे हैं और ना ही मस्जिद जाकर नमाज अदा कर पाए।
![https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1-1.jpg https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1-1.jpg](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/EID-1-1.jpg)
ईद ज्यादातर लोग अपने घरों में ही मना रहे
इस बार की ईद ज्यादातर लोग अपने घरों में ही मना रहे हैं। पहला ईद-उल-फितर पैगम्बर मुहम्मद ने जंग-ए-बदर के बाद मनाया था। ईद-उल-फ़ितर शव्वल इस्लामी कैलंडर के दसवें महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर (Islamic calendar) के सभी महीनों की तरह यह भी नए चांद के दिखने पर शुरू होता है। इस ईद में मुसलमान 30 दिनों के बाद पहली बार दिन में खाना खाते हैं। रोज़े खत्म की खुशी के अलावा, इस ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होंने महीने भर के उपवास रखने की शक्ति दी।