https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image640x360.jpg

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा- उनके यादगार खेल प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा

by

हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने बताया, ''उनका सुबह 6.17 पर निधन हुआ।'' बलबीर सीनियर का शाम पांच बजकर 30 मिनट पर चंड़ीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित विद्युत शवदाह गृह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

बलबीर सीनियर को आठ मई को फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया था। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उन्हें फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा भी पड़ा था। 

ओलंपिक में भारत को फिर नई ऊंचाइयों को छूते देखना चाहते थे बलबीर सीनियर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ''पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर जी को उनके यादगार खेल प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वह देश के लिए बहुत सारा गर्व और खुशियां लाए। निस्संदेह एक शानदार हॉकी खिलाड़ी थे। साथ ही उन्होंने एक महान गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं।

Padma Shri Balbir Singh Sr. Ji will be remembered for his memorable sporting performances. He brought home lots of pride and laurels. Undoubtedly a brilliant hockey player, he also made a mark as a great mentor. Pained by his demise. Condolences to his family and well wishers.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2020

गृहमंत्री अमित शाह ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया- पद्म श्री लीजेंडरी हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने अपनी हॉकी की स्टिक से विश्व हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी। मैं भाग्यशाली था कि मैं जीवंत और हमेशा खुश रहने वाले बलबीर जी से मिला। तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

Pained to learn about the demise of Padma Shri Balbir Singh Sr ji, a legendary hockey player, who left indelible imprint on world hockey with his stick.

I was fortunate to have met the lively and joyful Balbir ji, a three time Olympic gold medalist. My condolences to his family. pic.twitter.com/rgQFi3yB8V
— Amit Shah (@AmitShah) May 25, 2020

बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे। साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।