https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image640x360.jpg

हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने जताया शोक, अमित शाह ने भी किया ट्वीट 

by

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हॉकी दिग्गज की दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना हमेशा आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। अपने करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के महानतम खिलाड़ियों में एक बलबीर सिंह सीनियर का दो सप्ताह से भी अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझने के बाद सोमवार को निधन हो गया। 

भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल बलबीर सिंह सीनियर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते कबीर के अनुसार, चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार को अंतिम सांस ली। 

ओलंपिक में भारत को फिर नई ऊंचाइयों को छूते देखना चाहते थे बलबीर सीनियर

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ''ओलंपिक में तीन बाद के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।'' उन्होंने कहा, ''वह दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना की प्रतिमूर्ति थे। सर आपकी बहुत कमी खलेगी और आप हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहोगे। भावभीनी विदाई।''

गृहमंत्री अमित शाह ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया- पद्म श्री लीजेंडरी हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने अपनी हॉकी की स्टिक से विश्व हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी। मैं भाग्यशाली था कि मैं जीवंत और हमेशा खुश रहने वाले बलबीर जी से मिला। तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया- तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी श्री बलबीर सिंह जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री बलबीर सिंह जी का निधन हॉकी के साथ ही साथ समूचे खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

वहीं, अंतरार्ष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने भी महान खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया है। बत्रा ने एक बयान में कहा, “बड़े दुख के साथ मैं बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वह जिस तरह से खेलते थे, कोचिंग करते समय अपनी जानकारी बांटते थे, और मैदान पर जिस तरह से वह अपने आप को पेश करते थे मैं वो कभी नहीं भूल पाऊंगा।”

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर विराट कोहली-रवि शास्त्री ने जताया दुख

बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे। साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।