हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, देश को ओलिंपिक में दिलाए थे तीन गोल्ड

by

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को चंडीगढ में निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 95 वर्षीय बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं।

http://www.jantakareporter.com/wp-content/uploads/2020/05/Screenshot_6-2.png

पद्मश्री से सम्मानित और तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य व महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘उनका सुबह 6.30 पर निधन हुआ।’

बलबीर सीनियर को आठ मई को वहां भर्ती कराया गया था । वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उन्हें फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। उन्हें 1957 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल बलबीर सिंह सीनियर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते कबीर के अनुसार, चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार को अंतिम सांस ली। पिछले दो साल में चौथी बार उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिछले साल जनवरी में वह फेफड़ों में निमोनिया के कारण तीन महीने अस्पताल में रहे थे। (इंपुट: आईएएनएस और भाषा के साथ)