https://hindi.webdunia.com/img/webdunia120.png

3 महीने बाद मिला मां का आंचल, 5 साल के बच्चे ने अकेले किया हवाई सफर

by

बेंगलुरु। लगभग 2 महीने बाद देशभर में घरेलू उड़ानें शुरू हुईं। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली जिसमें वे लॉकडाउन के कारण दूसरे शहरों में फंसे हुए थे। दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एक उड़ान में 5 साल का बालक अकेला ही सफर करके आया।
ALSO READ:
60 दिन बाद शुरू हुई विमान सेवा, तड़के एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री
विहान नाम का यह बच्चा पिछले 3 महीने से अपने दादा-दादी के पास था। विहान को एयरपोर्ट लेने पहुंची विहान की मां के मुताबिक वह दादा-दादी के पास दिल्ली में था, तभी लॉकडाउन हो गया है और वह वहीं फंस गया। विहान की मां ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके जिगर के टुकड़े को सकुशल उन तक पहुंचाया।