https://images.jansatta.com/2020/01/weather-2-620x400.jpg?w=680
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड से मिली थोड़ी राहत। (AP Photo/Anupam Nath)

Weather Forecast Today:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, जम्मू कश्मीर में हो सकती है बारिश, जानिए अपने क्षेत्र के मौसम का हाल

Weather Forecast Report Today: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल तापमान बढ़ गए हैं।

by

Weather forecast : कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है जिस के कारण पहाड़ों पर जारी मौसमी गतिविधियां अब काफी कम हो जाएंगी। राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल तापमान बढ़ गए हैं। शीतलहर से राहत मिल गई है। हालांकि 15 फरवरी से ठंडी हवाओं की वापसी होगी इसलिए अभी गर्म कपड़ों की ज़रूरत खत्म नहीं हुई है।

स्काई मैट के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों का मौसम मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी। वहीं मध्य भारत के भागों में खजुराहो, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, नागपुर, वर्धा, अकोला, पुणे, नाशिक, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, जामनगर, उदयपुर, कोटा समेत सभी शहरों में मौसम शुष्क होगा। तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों पर गर्म हवाएँ चलेंगी जिससे दिन अचानक काफी गर्म हो जाएगा।