https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image640x360.jpg

साध्वी प्राची बोलीं- पाकिस्तान से पहले हमारी लड़ाई देश के गद्दारों से

by

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले पहुंची फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देश के अंदर बैठे गद्दार सही निर्णय में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई पाकिस्तान से पहले इन देश के गद्दारों से है। शाहीन बाग में महिलाओं और बच्चों को हथियार बनाकर राजनीति की जा रही है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर भी उन्होंने केंद्र की मोदी एवं राज्य की योगी सरकार को सराहा।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की जन भावनाओं को पूरा किया जा रहा है। जिसमें राम मंदिर को सरकार भी भव्य रूप से बनाने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ ऐसे लोग हैं, जो खाते हिन्दुस्तान का हैं और सुर इमरान खान की भाषा से मिलाते हैं। सीएए को लेकर उन्होंने कहा कि अभी संग्रामपुर गांव में मेरी एक मौलव से बात हुई है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों का सम्मान मोदी जी की सरकार में हुआ है। तीन तलाक जैसे बिल पास करने के बाद मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया है। इससे साफ होता है देश का मुस्लिम मोदी जी के साथ हैं, विरोधी भ्रम की स्थिति बनाकर गुमराह कर रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को संतो के नाराजगी के सवाल पर कहा कि इसको लेकर संत समाज में नाराजगी की मामूली स्थिति है। जिसको आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य की सरकार शायद दूर कर देगी। इसके बाद गांव के मुस्लिम समुदाय द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया और दक्षिणा देकर विदा भी किया गया।