https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image640x360.jpg

अररिया में सड़क खून से लथपथ बेहोश पड़ा मिला युवक, पूर्णिया रेफर

by

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर पंचायत स्थित वार्ड 10 लालू नगर में शुक्रवार की अहले सुबह खून से लथपथ बेहोशी अवस्था में 30 वर्षीय युवक मिला। घायल युवक युवक की पहचान लालू नगर के ही मटरू मुखिया के बेटे दिनेश मुखिया के रूप में की गई।

दिनेश मछली बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर से निकला था। देर रात तक नही लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नही चला। शुक्रवार की अहले सुबह एक ऑटो चालक ने उसे खून से लथपथ बेहोशी की अवस्था में गिरा देखा तो परिजनों को सूचना दी। 

आनन-फानन में परिजनों ने पहले रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद अररिया रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए अररिया सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। इधर दिनेश की पत्नी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी को भी खंगाल रही है लेकिन ज्यादा कुहासा होने के कारण तस्वीर साफ नही दिख रही है। रानीगंज थानेदार श्याम नंदन यादव ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा।