अभ्यास मैच / न्यूजीलैंड-11 के खिलाफ भारत के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके; पृथ्वी, शुभमन, साहा और अश्विन शून्य पर आउट

by
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/730x548/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/14/13_1581664171.jpg
अभ्यास मैच में मयंक अग्रवाल 1 और पृथ्वी शॉ (दाएं) शून्य पर आउट हुए।

Dainik Bhaskar

Feb 14, 2020, 02:48 PM IST

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच हैमिल्टन में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन भारतीय टीम 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। जबकि पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन शून्य पर आउट हुए। ओपनर मयंक अग्रवाल 1 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत-न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले जाने हैं। पहला टेस्ट 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू होगा।

मैच में एक समय भारतीय टीम के 5 रन पर 3 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट भी गिर गया। ऐसे में हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की।

रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने 93 और छठे नंबर पर उतरे विहारी ने 101 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 8 और उमेश यादव ने नाबाद 9 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड इलेवन की ओर से स्कॉट कुगलिन और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट लिए। जैक गिब्सन को 2 और जिमी नीशम को 1 सफलता मिली। 

ओपनिंग के लिए पृथ्वी और गिल के बीच प्रतिस्पर्धा
इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को तीन वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। इस सीरीज में भी भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी असफल रही थी। ओपनर मयंक और पृथ्वी टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे थे। दोनों को टेस्ट सीरीज में भी मौका दिया गया है। तीसरे ओपनर के तौर पर गिल एक ऑप्शन हैं, लेकिन अभ्यास मैच में वे भी खाता नहीं खोल सके। वनडे से पहले 5 टी-20 की सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया था।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
पृथ्वी शॉ कै. रचिन बो. कुगलिन0400
मयंक अग्रवाल कै. क्लीवर बो. कुगलिन11300
चेतेश्वर पुजारा कै. क्लीवर बो. जैक गिब्सन93211111
शुभमन गिल कै. शिफर्ट बो. कुगलिन0100
अजिंक्य रहाणे कै. ब्रूस बो. नीशम183010
हनुमा विहारी रिटायर्ड आउट101182103
ऋषभ पंत कै. कुगलिन बो. ईश सोढ़ी71010
ऋद्धिमान साहा कै. क्लीवर बो. जैक गिब्सन0600
रविचंद्रन अश्विन एलबीडब्ल्यू बो. ईश सोढ़ी0200
उमेश यादव नाबाद91020
रविंद्र जडेजा कै. फिन एलेन बो. ईश सोढ़ी81310

रन: 263 ऑलआउट, ओवर: 78.5, एक्स्ट्रा: 26.
विकेट पतन: 0/1, 5/2, 5/3, 38/4, 233/5, 246/6, 246/7, 250/8, 263/9, 263/10.
गेंदबाजी: स्कॉट कुगलिन: 14-2-40-3, ब्लैर टिकनेर: 15-3-37-0, डेरेस मिशेल: 7-1-15-0, जिमी नीशम: 13-3-29-1, जैक गिब्सन: 10-1-26-2, ईश सोढ़ी: 14.5-0-72-3, रचिंन रविंद्र: 5-1-30-0.