https://images.jansatta.com/2020/01/PTI1_31_2020_000050B-620x400.jpg?w=680&h=439
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। फोटो: PTI

राष्ट्रपति के अभिभाषण में एनआरसी का कोई जिक्र नहीं, पर CAA पर कहा- अवैध घुसपैठिये देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

नयी लोकसभा के गठन के फौरन बाद 20 जून 2019 को कोविंद ने कहा था कि अवैध घुसपैठिये भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये बड़ा खतरा हैं और इससे देश के कई हिस्सों में सामाजिक असंतुलन बढ़ने के साथ ही आजीविका के सीमित अवसरों पर काफी दबाव है।

by

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का कोई जिक्र नहीं किया। सात महीने पहले उन्होंने यह घोषणा की थी कि डाटाबेस के लिये हर भारतीय के बारे में ‘प्राथमिकता के आधार पर’ जानकारी जुटाई जाएगी।

नयी लोकसभा के गठन के फौरन बाद 20 जून 2019 को कोविंद ने कहा था कि अवैध घुसपैठिये भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये बड़ा खतरा हैं और इससे देश के कई हिस्सों में सामाजिक असंतुलन बढ़ने के साथ ही आजीविका के सीमित अवसरों पर काफी दबाव है। उन्होंने कहा था, ‘‘मेरी सरकार ने ‘राष्ट्रीय नागरिक पंजी’ को घुसपैठ से प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का फैसला किया है। घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा और पुख्ता की जाएगी।’’ राष्ट्रपति ने हालांकि शुक्रवार के अपने संबोधन में एनआरसी का कोई जिक्र नहीं किया।

देश भर में एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। संसद ने दिसंबर 2019 में सीएए को लेकर कानून बनाया था। प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर 2019 को एनआरसी पर सभी आशंकाओं को दूर करने के प्रयास के तहत कहा था कि उनकी सरकार ने कहा था कि उनकी सरकार ने 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद से कभी इस पर चर्चा नहीं की।

उन्होंने कहा था कि इस पर न संसद में चर्चा हुई न ही मंत्रिमंडल में। मोदी ने कहा, ‘‘मैं 130 करोड़ देशवासियों को बताना चाहता हूं कि 2014 में पहली बार मेरी सरकार के सत्ता में आने के बाद से एनआरसी पर कभी चर्चा नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा कि यह उच्चतम न्यायालय के आदेश की वजह से सिर्फ असम में किया गया।

मोदी ने कहा, ‘‘नागरिकता कानून या एनआरसी का भारतीय मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कांग्रेस, उसके सहयोगियों और ‘‘शहरी नक्सलियों’’ पर यह अफवाह फैलाने का आरोप लगाया कि मुसलमानों को निरोध केंद्रों में भेजा जाएगा।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2020/02/virat-kohli.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/02/2-boys-raped-girl_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/01/Kumar-Vishwas-feature.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/fake-currency_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2015/07/Sushil-Kumar-Modi.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2020/01/sarkari-naukri-8.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/01/rrc-NOTIFICATION-Copy.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/02/virat-kohli.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/02/shaheen-bagh-dharna_jpeg-1.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/suicide_jpeg-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/nirmala-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/chhapaak-2-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/Republic-day-modi-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/02/raje-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 बच्‍चों से CAA व‍िरोधी नाटक करवाने पर प्र‍िस‍िंपल, अभ‍िभावक ग‍िरफ्तार, स्‍कूल पर देशद्रोह का केस 2 ‘ये चलाएंगे दिल्ली?’, ठहाके लगाते मनोज तिवारी का VIDEO दिखा बोले AAP नेता, दावा- 2 तारीख को शाहीनबाग, जामिया में BJP कराएगी बवाल 3 CAA पर संसद में NDA की बैठक, बोले PM नरेंद्र मोदी- रक्षात्मक रहने की जरूरत नहीं, हमें फ्रंटफुट पर रहना चाहिए

Budget 2020 LIVEX

https://images.jansatta.com/2020/02/budget-nirmala-200x129.jpg?w=100

संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट 2020, जानिए हर अपडेट