https://images.jansatta.com/2020/01/sanjay-singh_jpeg-620x400.jpg?w=680&h=439
AAP नेता संजय सिंह। (फाइल फोटो) क्रेडिट – (Indian Express,Tashi Tobgyal)

‘ये चलाएंगे दिल्ली?’, ठहाके लगाते मनोज तिवारी का VIDEO दिखा बोले AAP नेता, दावा- 2 तारीख को शाहीनबाग, जामिया में BJP कराएगी बवाल

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा गृह मंत्री अमित शाह ही दिल्ली का माहौल बिगाड़ रहे हैं। जब देश का गृह मंत्री खुद दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो क्या हाल होगा। देश की राजधानी में एक आरोपी खुलेआम बंदूल लहराता हुआ गोली मार देता है किसी को।

by

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि 2 फरवरी को दिल्ली के शाहीन बाग और जामिय मिलिया इस्लामिया में बीजेपी ‘बड़ा बवाल’ कराने की तैयारी में है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने यह दावा किया। उन्होंने कहा ‘गृह मंत्री अमित शाह ही दिल्ली का माहौल बिगाड़ रहे हैं। जब देश का गृह मंत्री खुद दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो क्या हाल होगा। देश की राजधानी में एक आरोपी खुलेआम बंदूल लहराता हुआ गोली मार देता है किसी को। इनके नेता तमाम भडकाऊ भाषण देते हैं। दिल्ली का माहौल बिगाड़ते हैं। बीजेपी की सरकार में आज दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के हाथ किसी ने नहीं बल्कि अमित शाह ने बांधे हैं। शाह को बताना चाहिए कि उनकी दिल्ली वालों से क्या दुश्मनी है।’

उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए आगे कहा ‘आप हार के डर से इतने बौखला गए हैं कि आपको कोई भी मंत्री कुछ भी बोल रहा है। कहीं भी हिंसा हो रही है। हिंसा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ठहाके लगा रहे हैं। क्या ये दिल्ली चलाएंगे।’

संजय सिंह ने चुनाव आयोग से जरूरी कदम उठाने के लिए भी कहा। हालांकि, दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी अशोक गोयल ने इस दावे को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज किया है। वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से दावा किया कि उनके पास सबूत है और वह चुनाव आयोग से इस संबंध में बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सबूत है। व्हॉट्सऐप पर कई मैसेज और वीडियो घूम रहे हैं। हम सबूत के साथ चुनाव आयोग के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं।’

आप नेता ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली पुलिस के हाथ अमित शाह ने बांधे हैं। शाह के पदभार संभालने के बाद दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। अब वे दो फरवरी को शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं। मैं दिल्ली के लोगों और चुनाव आयोग को आगाह करना चाहता हूं।’’ इस आरोप के जवाब में गोयल ने कहा कि आप दिल्ली चुनाव में हार पक्की होने से बेचैन है और ‘बेतुके’ बयान दे रही है।

वहीं अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं। उन्होंने एक रैली में विपक्षी दलों को फटकार लगाते हुए कहा ‘भाजपा इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध थी, कांग्रेस और आप वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए “तुष्टिकरण की राजनीति” कर रही है।’ उन्होंने आगे कहा ‘दिल्ली का चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक ओर राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी है, जो देश की सुरक्षा की चिंता किये बगैर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। तो दूसरी ओर भाजपा है जो मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।’

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2020/02/Tiger-Shroff-and-Disha-Patani.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/02/nirmala.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/02/2-boys-raped-girl_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/suicide_jpeg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/fake-currency_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2020/01/sarkari-naukri-8.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/02/budget-nirmala.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/02/budget.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/01/rrc-NOTIFICATION-Copy.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/suicide_jpeg-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/nirmala-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/chhapaak-2-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/Republic-day-modi-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/02/raje-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 CAA पर संसद में NDA की बैठक, बोले PM नरेंद्र मोदी- रक्षात्मक रहने की जरूरत नहीं, हमें फ्रंटफुट पर रहना चाहिए 2 VIDEO: बहस में बोले तारिक फतेह- तुम टट्टुओं पर आए हो…, भड़के INC नेता का जवाब- तुम्हारे दादा-नाना सुअर पर बैठकर PAK आए थे 3 द‍िल्‍ली गैंगरेप: वकील ने मुझे अंगुली द‍िखा कर चैलेंज क‍िया क‍ि फांसी टल गई- बोलींं पीड़‍िता की मां, प‍िता ने कहा- केजरीवाल रुकवा रहे

Budget 2020 LIVEX

https://images.jansatta.com/2020/02/budget-nirmala-200x129.jpg?w=100

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दूसरा बजट पेश किया, बोलीं- हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत