https://images.jansatta.com/2020/01/Anurag-Thakur-620x400.jpg?w=680&h=439
अनुराग ठाकुर ने एक रैली के दौरान विवादित नारे लगवाए थे। (फोटो-फाइल)

Jamia Firing: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ केस, ‘गोली मारो…’ वाले बयान पर JNUSU काउंसलर ने दी शिकायत

जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में यह शिकायत दर्ज की गई है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

by

दिल्ली के जामिया इलाके में गुरुवार को फायरिंग की घटना के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ठाकुर के ‘गोली मारो’ वाले बयान पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के काउंसलर विष्णु प्रसाद ने उनके खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कल जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में शिकायत दर्ज की गई है।

वहीं कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी ठाकुर के विवादित नारा लगाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रीनिवास ने बयान के लिए ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। श्रीनिवास ने ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि ठाकुर के बयान का नतीजा है कि एक युवक ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।

वहीं जामिया शिक्षक संघ (जेटीए) ने विश्वविद्यालय के बाहर गोलीबारी के लिए अनुराग ठाकुर पर दोष मढ़ते हुए कहा कि इससे ज्यादा और कुछ ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से हिंसा करने के लिए नागरिकों को भड़काए। शिक्षक संघ ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बतौर नागरिक अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क के एक तरफ से यातायात का रास्ता देने का भी अनुरोध किया।

बता दें कि ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था। वह बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे। इस रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, ‘‘देश के गद्दारों को’’, जिसके बाद भीड़ ने कहा था, ‘‘गोली मारो सा*** को।’’

 

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2020/02/dilip-ghosh.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/02/kunal-kamra.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/01/Delhi-govt-school.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/fake-currency_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/02/Ramlal-Niece.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2020/01/sarkari-naukri-8.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/sarkari-naukri-6-1.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/01/rrc-NOTIFICATION-Copy.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/02/dilip-ghosh.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/suicide_jpeg-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/nirmala-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/chhapaak-2-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/Republic-day-modi-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/02/raje-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 Delhi Elections 2020 के लिए BJP का ‘संकल्प-पत्र’ जारी, 10 लाख युवाओं को रोजगार का वादा; गडकरी का CM पर वार- फ्री देने से भविष्य नहीं बनेगा 2 अरव‍िंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को बताया अपना पीएम, कुमार व‍िश्‍वास ने भेड़‍िए से कर दी तुलना 3 ‘तुम्हारे दिल में गोडसे तो हमारे दिल में गांधी, तुम्हारी गोलियां खत्म हो जाएंगी, पर हमारा सीना नहीं’, कन्हैया की नई ललकार

ये पढ़ा क्या?X

https://images.jansatta.com/2020/01/huawei_band_4-200x129.jpg?w=100

Huawei Band 4: हुवावे फिटनेस बैंड की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स