https://images.jansatta.com/2020/01/7th-pay-commission-1-620x400.jpg?w=680&h=439
1 फरवरी को आम बजट पेश होगा। फोटो: Indian Express

7th Pay Commission: बजट से मिल सकती है 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार मांगों पर कर सकती है विचार

7th Pay Commission, 7th CPC Latest News Today, 7th Pay Commission News in Hindi: कर्मचारियों के वेतन में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन बढ़ोत्तर पर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है।

by

7th Pay Commission, 7th CPC Latest News Today, 7th Pay Commission News in Hindi: केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी। देशवासी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट पर खासा नजर बनाए हुए हैं। सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर सकती है। कर्मचारियों के वेतन में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन बढ़ोत्तर पर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है।

अगर सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी करती है तो कुल डीए बढ़कर 21 फीसदी हो जाएगा। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 17 फीसदी डीए दिया जा रहा है। डीए में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों की सैलरी में 700 रुपये से 10 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी इसलिए भी की जा सकती है क्योंकि नवंबर 2019 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े आ चुके हैं। यह बढ़कर 328 अंक पर पहुंच गया है।

वहीं कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम वेतन को 18 हजारे रुपये से बढ़ाकर 26 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। बजट में सरकार इसपर कोई घोषणा करेगी या नहीं इसपर तस्वीर साफ नहीं है। बीते साल दिवाली और फिर न्यू ईयर पर उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इसपर कोई फैसला ले सकती है लेकिन कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी।

वहीं बजट से ठीक पहले सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनके हड़ताल की वजह से सामान्य बैंकिंग कामकाज पर खासा असर पड़ा है। दरअसल, बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से ही वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए अभी तक 12.25% वृद्धि की पेशकश की गई लेकिन यूनियंस इस पर राजी नहीं हुई। संभावना जताई जा रही है कि 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इससे करोड़ों रुपये का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2020/02/CAA.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2020/01/Kumar-Vishwas-feature.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/fake-currency_jpg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/02/Ramlal-Niece.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2017/03/arvind-kejriwal-ram-mandir.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2020/01/rrc-NOTIFICATION-Copy.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2020/01/aaj-ka-rashifal1-2.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/suicide_jpeg-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/nirmala-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/chhapaak-2-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/01/Republic-day-modi-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2020/02/raje-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 Economic Survey 2020: आर्थिक सर्वे के मुताबिक भारत में बंदूक के लाइसेंस से कठिन है रेस्तरां की मंजूरी लेना 2 Budget 2020 Income Tax: जानें, बजट 2019 और 2018 में इनकम टैक्स स्लैब में हुए थे क्या बदलाव, अब क्या है उम्मीद 3 Economic Survey Predicts 8 Crore Jobs: आर्थिक सर्वे में 2030 तक एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के जरिए 8 करोड़ नौकरियों का वादा, अमीर देशों में निर्यात पर फोकस

ये पढ़ा क्या?X

https://images.jansatta.com/2020/01/aaj-ka-rashifal1-2-200x129.jpg?w=100

Horoscope Today, 1 February 2020: मेष, मिथुन और मीन के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा लाभ, सावधान रहें कन्या और वृष के जातक