https://images.jansatta.com/2020/01/Bank-1-620x400.jpg?w=680
तमिलनाडु में हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मचारी। (Photo: ANI)

Bank Strike Today LIVE Updates: हड़ताल से मध्य प्रदेश की 95 फीसद बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित!

Bank Strike Today 31st January 2020 Live Latest News Updates: वेतन संशोधन को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनने के बाद बैंक यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है।

by

Bank Strike Today Live Latest News Updates: केंद्रीय बजट से ठीक पहले सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनके हड़ताल की वजह से सामान्य बैंकिंग कामकाज पर खासा असर पड़ा है। दरअसल, बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से ही वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए अभी तक 12.25% वृद्धि की पेशकश की गई लेकिन यूनियंस इस पर राजी नहीं हुई। संभावना जताई जा रही है कि 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इससे करोड़ों रुपये का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

बैंक कर्मचारियों ने मांग की है, “वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए। कार्यदिवस पांच दिन का हो। बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो। पेंशन को अपडेट किया जाए। साथ ही परिवार को मिलने वाले पेंशन में सुधार हो।” इसके साथ ही कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ पर इनकम टैक्स न लगे। बैंक की शाखाओं में काम के घंटे और ब्रेक के समय को सही से निर्धारित किया जाए। अधिकारियों के काम के घंटे भी नियमित हों। कांट्रैक्ट औऱ बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को भी समान वेतन मिले।

31 जनवरी से 1 फरवरी, 2020 के बीच बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन रविवार है। इसलिए आज से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इस हड़ताल के बाद विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी इसके बाद तीन और दिन भी हड़ताल पर रहेंगे, जिसमें 11 से 13 मार्च के बीच का समयकाल है। ऐसे चर्चा है कि यूनियन इसके बाद एक अप्रैल, 2020 से अनिश्चित हड़ताल पर भी जा सकते हैं। शुक्रवार से इस दो दिवसीय हड़ताल के चलते सामान्य बैंकिंग काम-काज प्रभावित गया है।