http://static.samacharjagatlive.com/newscdn/resources/uploads/ALL-NEWS/31012020/1580456681.jpg

जापान में हिमस्खलन में फ्रांस के व्यक्ति की मौत

by

टोकीयो। उत्तरी जापान के एक पर्वत पर हिमस्खलन के कारण फ्रांस के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि वह फ्रांस के सात अन्य लोगों के साथ स्कीइंग के लिए गया था।

loading...

पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिल्वेन लेथियर (38) का शव उत्तरी होकाइदो क्षेत्र के तोमामु स्काई रिजॉर्ट की ढलानों से बरामद होने के बाद उसकी मौत की पुष्टि की गई।

यह हिमस्खलन बृहस्पतिवार दोपहर को हुआ था, जब आठ लोगों का समूह पर्वत के ऊपरी इलाके में जमी बर्फ को देखने के लिए स्काइंग पर गया था।

loading...

loading...