http://static.samacharjagatlive.com/newscdn/resources/uploads/ALL-NEWS/31012020/1580453393.jpg

चंद्रयान-2 ने युवाओं में नयी ऊर्जा का संचार किया : कोविंद

by

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने अंतरिक्ष में देश की प्रगति की तारीफ करते हुये शुक्रवार को कहा कि चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 ने युवाओं में नयी ऊर्जा का संचार किया है।

loading...

श्री कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुये कहा ‘‘भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का लक्ष्य सदैव मानवता की सेवा रहा है। देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण चंद्रयान-2 ने देश के युवाओं में प्रौद्योगिकी के प्रति नयी ऊर्जा का संचार किया है। सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि ए-सैट के सफल परीक्षण से भारत अंतरिक्ष में विशेष मारक क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। उन्होंने इसे देश की अंतरिक्ष में सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। भविष्य के मिशनों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ तथा सूर्य पर पहले मिशन ‘आदित्य-1’ पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

loading...

loading...