दिल्ली चुनाव / भाजपा का घोषणा पत्र: गरीबों को 2 रु किलो आटा मिलेगा, 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा

by
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/730x548/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/31/ghoshna111111111111_1580464602.png
भाजपा ने घोषणा पत्र में दिल्ली में पेयजल की समस्या हल करने का भरोसा दिलाया है।

Dainik Bhaskar

Jan 31, 2020, 04:45 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में गरीबों को 2 रुपए किलो आटा और 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की राय जानने के लिए भाजपा ने ‘मेरी दिल्ली मेरा सुझाव’ कार्यक्रम शुरू किया था।

अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और विजय गोयल मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि हम चीजें को फ्री करने में नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं।

संकल्प पत्र में खास

गरीब और किसानों के लिए

बेटियों के लिए

युवा और रोजगार

शिक्षा और महिलाएं

पेयजल समस्या और भ्रष्टाचार 

स्वच्छता और विकास के लिए

व्यापारी-किरायेदार 

8 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग

दिल्ली में चुनाव प्रचार का दौर अपने चरम पर है। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। भाजपा 70 में से 67 सीटों पर जबकि जदयू दो और लोजपा एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।