https://www.livehindustan.com/static/images/default-images/default-image-60x45.jpg

राहुल गांधी ने पूछा: जामिया में गोलीबारी करने वाले को पैसा किसने दिया

by

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक किशोर द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि इस बंदूकधारी को पैसे किसने दिए थे।

संसद भवन परिसर में गांधी ने गुरुवार को जामिया में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''उसको पैसे किसने दिए?

गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया में गुरुवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक किशोर ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने के बाद किशोर को यह भी कहते सुना गया कि 'ये लो आजादी। कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

युवक काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी और जामिया मिलिया इस्लामिया के नजदीक सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान देसी बंदूक लहरया और उसके बाद गोली चला दी। जिसके चलते सुरक्षाबलों की मौजूदगी में एक जामिया का छात्र घायल हो गया। राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान संसद क बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए पूछा- किसने जामिया के शूटर को पैसे दिए थे?

ये भी पढ़ें दिल्ली विधानसभा चुनाव: EC ऑब्जर्वर की टीम पहुंची शाहीन बाग