https://img.dainiksaveratimes.com/Uploads/img/2019/12/9/8509122019051038.jpg

ऐसी अनोखी सजाएं जिनके बारे मे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

by

हमे अपने अपराधों की सजा ज़रुर मिलती है। चाहे वह अपराद बड़ा हो या छोटा उसकी सजा मिलना तो तय है। जरा सोचिए अगर अपराधी को उसके अपराध के लिए अजीबोगरीब सजा मिलने जो कभी किसी ने ना सोची हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब सजाओं के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

- अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले डेविड बेरी नामक शख्स ने सैकड़ों हिरणों का शिकार किया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए अदालत ने उसे एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार डिज्नी का बाम्बी कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
 
- अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुरा कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को 45 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था। 

- अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाले 17 वर्षीय टाइलर एलरेड द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हुई दुर्घटना में उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। चूंकि टाइलर उस समय हाई स्कूल में पढ़ते थे, इसलिए अदालत ने उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सजा सुनाई थी। 

- स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक युवक के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी, जिसके बाद वह इस मामले को अदालत में ले आया। हालांकि अदालत ने उल्टे उसी को सजा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना पड़ेगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा। 

DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS

Web Title: Such unique decorations that you will be surprised to hear about