https://img.dainiksaveratimes.com/Uploads/img/2019/12/9/4109122019045453.jpg

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सड़क पर उतरे 'आप' के वर्कर, लोगों को बांटे प्याज

by

बरनाला: प्याज की बढ़ती कीमत का असर आम जनता की रसोई पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के वर्करों ने सरकार के खिलाफ अपनी जंग छेड़ दी है। केंद्र सरकार से नाराज आम आदमी पार्टी के वर्करों ने सड़क पर प्याजों के स्टाल लगाकर लोगों को प्याज भी बांटे। 

पार्टी के जिला प्रधान गुरदीप सिंह बाठ ने कहा कि आज मंहगाई से हर वर्ग के लोग परेशान है। प्याज के दाम आसमान छू रहे है। गुरदीप सिंह बाठ ने कहा कि मोदी सरकार और पंजाब सरकार आज हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है।

DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS

Web Title: Aam Aadmi Party workers protest in barnala