https://images.jansatta.com/2019/12/google-map_jpg-620x400.jpg?w=680&h=439
गूगल मैप पर रोशनी वाले रास्तों को पीले रंग से दिखाया जाएगा। प्रतीकात्मक तस्वीर।

सुरक्षित रास्ते का पता बताएगा गूगल मैप, कंपनी ऐप में जल्द जोड़ेगी ‘लाइटिंग’ फीचर

इस फीचर से उनलोगों को भी मदद मिलेगी जो रात के वक्त यात्रा करते हैं और रास्तों से अनजान होते हैं।

by

लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए Google Maps ने बेहतरीन सर्विस को शुरू करने की योजना बनाई है। गूगल मैप अब एक नए फीचर को लाने की तैयारी में है जिससे आप अपने मोबाइल के जरिए यह जान सकते हैं कि आपके रास्ते में आने वाली किस गली में अंधेरा है। नए फीचर के तहत Google Map पर वो रास्तें पीले रंग में नजर आएंगे जहां रोशनी जल रही है यानी जहां लाइट है जबकि वैसी गलियां जहां अंधेरा है और वैसी गलियां ब्लैक नजर आएंगी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इसे लोगों के लिए गूगल इस फीचर को लाइव (LIVE) देगा या नहीं?

इस नए फीचर की खोज XDA Developers ने की है। इस नए फीचर का नाम ‘Lighting’ रखा गया है। ‘Lighting’ फीचर लोगों को सड़कों की पहचान करने में मदद केरगा। साथ ही लोग उन रास्तों पर जाने से भी बचेंगे जहां अंधेरा होता है। ऐसा अनुमान है कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गूगल अपने इस फीचर को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च करेगा।

इस फीचर से उनलोगों को भी मदद मिलेगी जो रात के वक्त यात्रा करते हैं और रास्तों से अनजान होते हैं। हालांकि अभी यह भी साफ नहीं है कि गूगल रोशनी और अंधेरे वाले रास्तों की पहचान कैसे करेगा और इनका डाटा कैसे इकठ्ठा करेगा?

गूगल ने इसी साल नवम्बर के महीने में एक नया फीचर जोड़ा था जिसके तहत अपने गंतव्य स्थान के बारे में गूगल को बोल कर बताने पर यह फीचर, यात्री को अपने होस्ट से कम्यूनिकेट कराने में मदद करता है। दिशा और लोकेशन के बारे में पूछने पर भी इस फीचर पर जानकारी मिल जाती है।

इसके अलावा Google Maps app पर यूजर्स स्थानीय गाइड से भी संपर्क कर सकते हैं। इससे संबंधित फीचर भी गूगल ने हाल ही में जोड़ा है। इसके तहत यात्री अपने गंतव्य स्थान के बारे में जानने वाले गाइड से संपर्क कर रास्ते के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/ten-rupees.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/amit-shah-2.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/fire85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/amit-shah-CAB.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/sarkari-naukri-2.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/alexa-bills.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/Flipkart-1.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 EPFO: 7500 रुपये न्यूनतम पेंशन की मुराद होगी पूरी? EPS 95 सब्सक्राइबर्स को मिल सकती है खुशखबरी 2 IRCTC INDIAN RAILWAYS के साथ देखें गुजरात के रंग, बेहद शानदार है Rann Utsav Tour पैकेज, जानिए डिटेल्स 3 PMVVY: महज 3 लाख रुपये के निवेश से पाइए रिटायरमेंट के बाद नियमित Monthly Income

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/amit-shah-CAB-200x129.jpg?w=100

'कांग्रेस ने धर्म के आधार पर किया देश का बंटवारा', शाह के दावे को सिरे से खारिज कर रहे ये मशहूर इतिहासकार