https://images.jansatta.com/2019/11/jagan-mohan-reddy-620x400.jpg?w=680&h=439
आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी।

आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद रेप के आरोपियों के मारे जाने पर की पुलिस की तारीफ, कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार मामले में विधेयक लाएगी सरकार

जगनमोहन रेड्डी ने एनकाउंटर को गलत करार देने वाले और मानवाधिकार का शोर मचाने वालों को भी निशाने पर लिया।

by

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को एनकाउंटर कर मारने पर सीएम चंद्र शेखर राव और हैदराबाद पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया उसमें कुछ भी गलत नहीं था। इसके साथ ही रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार मामले में विधेयक लाएगी।

उन्होंने कहा ‘चंद्र शेखर राव और तेलंगाना पुलिस को सलाम। उन्होंने जिस तरह से काम किया वह काबिले तारीफ है।’ तेलंगाना विधानसभा में महिला सुरक्षा पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा ‘रेप की घटना समजा के लिए शर्मसार करे देने वाली है। चार लोगों ने पीड़िता का स्कूटर पंचर कर दिया था। पुलिस, नेताओं को ऐसी भयावह घटना पर कैसे जवाब देना चाहिए। हमें इस पर विचार करने की जरूरत है।’

जगनमोहन रेड्डी ने एनकाउंटर को गलत करार देने वाले और मानवाधिकार का शोर मचाने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा लेते हुए कहा, ‘’जब किसी फिल्म में नायक मुठभेड़ में किसी को मारता है तो हम सभी तालिया बजाते हैं और कहते हैं कि फिल्म अच्छी है। आरोपियों को मारने में कुछ भी गलत नहीं।’

उन्होंने कहा ‘मेरी भी दो बेटियां हैं। मेरी एक बहन और एक पत्नी है। दो बेटियों का पिता होने के नाते इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया। एक पिता होने के नाते मुझे इस घटना पर कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए? ऐसी घटनाओं में किस तरह की सजा माता-पिता को राहत देगी। हमें उसके बारे में विचार करने की जरूरत है।

बता दें कि हैदराबाद में चार युवकों ने एक महिला डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला से रेप के बाद लाश को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद देशभर में लोगों में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा था। लोग आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सजा की मांग कर रहे थे।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/citizen-amendment-bill-lok-sabha.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/gandhi-and-bose.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/CAB.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/lajward-stone.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/sarkari-naukri-2.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/DIEGO-MARADONA-DAUGHTER-JAN3850.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/Flipkart-1.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 प्याज खरीदने के लिए लाइन में खड़े शख्स की हुई मौत, पुलिस ने कहा- नेचुरल डेथ का मामला, कोई केस नहीं होगा दर्ज 2 प्याज के बाद अब पेट्रोल की मार, दिल्ली में एक साल बाद 75 रुपये प्रतिलीटर पहुंची कीमत, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना 3 JNU फीस बढ़ोतरी: छात्रों पर लाठीचार्ज, राष्‍ट्रपत‍ि भवन की तरफ बढ़ रहे थे प्रदर्शनकारी

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/BHU-200x129.jpg?w=100

BHU में अब दलित प्रोफेसर निशाने पर! लगाया आरोप- मुस्लिम स्कॉलर फिरोज का साथ देने पर हुई गालीगलौच, मारपीट की कोशिश